शाहरुख खान से सोशल मीडिया यूजर ने मांगे 'लड़की पटाने के टिप्स', किंग खान ने की बोलती बंद

Ask Srk: सोशल मीडिया पर अलबेला बादशाह नाम के यूजर ने शाहरुख खान से पूछा- 'लड़की पटाने की एक-दो टिप्स दो। जानिए क्या दिया शाहरुख खान ने जवाब...

Shah rukh Khan
Shah rukh Khan 
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब का सेशन रखा।
  • शाहरुख खान से एक यूजर ने लड़की पटाने के टिप्स मांगे।
  • शाहरुख खान ने यूजर को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

मुंबई. शाहरुख खान ने कई वक्त बाद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बातचीत की। शाहरुख ने ट्विटर में #AskSRK सेशन रखा। इस दौरान शाहरुख से एक यूजर ने लड़की पटाने के टिप्स मांगे। जिसका एक्टर ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

सोशल मीडिया पर अलबेला बादशाह नाम के यूजर ने शाहरुख खान से पूछा- 'लड़की पटाने की एक-दो टिप्स दो। इस पर शाहरु खान ने कहा- लड़की के लिए पटाना शब्द का इस्तेमाल मत करना।'     

शाहरुख खान आगे लिखते हैं, 'इज्जत, शराफत और इज्जत के साथ कोशिश करो।' इसके अलावा शाहरुख खान से कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म के बारे में पूछा। 

Twitter/ Shah Rukh Khan

लड़कियों की दी ये सलाह 
शाहरुख खान ने लड़कियों को भी सोशल मीडिया पर सलाह दी है। शाहरुख ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हर लड़की की खूबसूरती एक दूसरे से अलग होती है। तुलना न करें। याद रहे आप अलग हैं।'

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, 'प्लीज जल्दी स्क्रीन पर आओ। आपको स्क्रीन पर देखने के लिए पूरा थिएटर बुक करवा लूंगा आराम से देखूंगा।
तीन साल तीन महीने 31 दिन हो गए।' शाहरुख ने कहा- 'ये लंबा वक्त है, जल्दी-जल्दी शूटिंग करता हूं।' 

पठान में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण हैं। फिल्म में इसके अलावा  जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में नजर आएंगे। 

पठान में शाहरुख खान और दीपिका रॉ एजेंट का किरदार निभाएंगे। फिल्म में सलमान खान की भी एक कैमियो रोल होगा। सलमान खान टाइगर के अवतार में नजर आएंगे। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर