Shah Rukh Khan new film: शाहरुख खान के फैंस के ल‍िए गुड न्‍यूज, अगले साल इस फिल्म में आएंगे नजर

बॉलीवुड
Updated Dec 03, 2019 | 09:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shah Rukh Khan new film: बीते साल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान कटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा के साथ 'जीरो' में नजर आए थे और उसके बाद से वह ब्रेक पर हैं।

Shah rukh khan image
Shah rukh khan image 

Shah Rukh Khan upcoming film detail: बीते साल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान कटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा के साथ 'जीरो' में नजर आए थे और उसके बाद से वह ब्रेक पर हैं। उनके फैंस किंग खान की नई फ‍िल्‍म का इंतजार कर रहे हैं। जीरो को रिलीज को लगभग एक साल हो गया है और शाहरुख खान किस प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहे हैं, ये फैंस जानना चाहते हैं। यह एक ऐसी जानकारी सामने आई है जो शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी से कम नहीं है। 

खबरों के मुताबिक, शाहरुख खान अगली फिल्म की तलाश खत्म हो चुकी है। शाहरुख ने 54वें जन्मदिन पर कहा था कि वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म का ऐलान करेंगे। अब खबरों के अनुसार, उनकी अगली फ‍िल्‍म को लेकर एक बड़ी जानकारी आई है। खबर है कि शाहरुख खान राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की कॉमिक एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

अगले साल रिलीज होने वाली यह फ‍िल्‍म काफी बड़े बजट की होगी। मुंबई मिरर ने इस बारे में जानकारी साझा की है। रिपोर्ट की मानें तो इस स्टाइलिश एक्शन फिल्म को राज और डीके के अनोखे हास्य ब्रैंड के साथ बनाया जाएगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

रिपोर्ट का दावा है कि इस फिल्म को शाहरुख खान खुद प्रोड्यूस करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग भारत और विदेश की सबसे खूबसूरत लोकेशंस पर होगी। अब देखना ये है कि शाहरुख खान या फ‍िल्‍म के मेकर्स की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा कब तक होती है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर