Shah Rukh Khan के 54वें बर्थडे पर दुबई में हुआ शानदार जश्न, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा लिखा गया नाम

बॉलीवुड
Updated Nov 03, 2019 | 08:03 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shah Rukh Khan Burj Khalifa Video: शाहरुख खान के 54वें बर्थडे पर वो पहले ऐसे बॉलीवुड स्टार बन गए हैं जिनका नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर आइकॉनिक स्टाइल में लिखा गया है। 

Shah Rukh Khan 54h birthday his name displayed on Burj Khalifa Watch Video
शाहरुख खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 2 नवंबर को शाहरुख खान 54 साल के हो गए हैं।
  • शाहरुख का ये बर्थडे उनके फैन्स ने बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया।
  • शाहरुख जल्द फिल्ममेकर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।

शाहरुख खान  2 नवंबर को 54 साल के हो गए हैं। शाहरुख का बर्थडे हर साल उनके फैन्स के लिए बेहद खास होता है। सोशल मीडिया से लेकर उनके घर मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में फैन्स बधाईयां देने पहुंचते हैं। इस साल भी शाहरुख खान के घर के बाहर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। खास बात ये रही कि इस बार सिर्फ मुंबई या इंडिया में ही नहीं बल्कि दुबई में भी उनके बर्थडे को गर्मजोशी के साथ सेलिब्रेट किया गया। शाहरुख खान के 54वें बर्थडे पर उनका नाम दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर डिस्प्ले किया गया। जी हां, शाहरुख के बर्थडे पर उनके नाम को कलरफुल लाइट के साथ बुर्ज खलीफा पर लिखा गया। इसी के साथ वो पहले ऐसे बॉलीवुड स्टार बन गए हैं जिनका नाम बुर्ज खलीफा पर आइकॉनिक स्टाइल में लिखा गया है। 
शाहरुख खान ने खुद इस मूमेंट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शाहरुख के फैन्स इस दौरान बेहद खुश, एक्साइटेड और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। शाहरुख ने वीडियो शेयर कर लिखा, 'मेरे भाई मोहम्मद अलाबार(एमार चैयरमैन) और बुर्ज खलीफा, एमार दुबई ये बहुत कूल है। धन्यवाद मुझे इतना शाइन कराने के लिए। आपका प्यार बहुत ही नायाब है। वाह, ये सच में सबसे लंबा है जितना में कभी नहीं रहा। लव यू दुबई। ये मेरा जन्मदिन है और मैं मेहमान हूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk) on

शाहरुख खान का बुर्ज खलीफा पर इस तरह के ग्रांड बर्थडे सेलिब्रेट होना उनके दुबई वाले फैन्स के लिए भी एक ट्रीट की तरह रहा। आप भी देख सकते हैं कैसे वीडियो में फैन्स फाउंटेन और शानदार लाइट के साथ शाहरुख का नाम डिस्प्ले होते देख रहे हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फेमस फिल्म ओम शांति ओम का गाना भी बज रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार शाहरुख खान को फिल्म जीरो में देखा गया था। इस फिल्म को रिलीज हुए करीब एक साल हो गया है और शाहरुख के फैंस बेसब्री से उनके नए प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। सामने आई नई जानकारी के मुताबिक शाहरुख जल्द फिल्ममेकर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। हालांकि यह केवल उनका कैमियो होगा। ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाडिया और नागार्जुन अहम रोल में हैं। जानकारी के मुताबिक अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म में शाहरुख खान का रोल छोटा होगा लेकिन खास होगा और वो रणबीर के सफर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। शाहरुख फिलहाल मुंबई के फिल्म सिटी स्टूडियो में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं मनाली में शूटिंग के बाद फिल्म के कुछ और हिस्सों को मुंबई में ही शूट किया जाएगा। शाहरुख फिल्म के लिए डेट्स भी दे चुके हैं और इस साल ही वो फिल्म की शूटिंग करेंगे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर