50 पार के दो सुपरस्टार्स ने शेयर की शर्टलेस फोटो, किसके हॉट लुक को जाएगा आपका वोट- देखें बॉडी

Shah Rukh Khan And Salman Khan muscular look Viral: शाहरुख और सलमान ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। दोनों ने अपनी नई तस्वीरों से इंटरनेट पर पारा बढ़ा दिया है और अपने मस्कुलर लुक से छा गए हैं...

Salman Khan And Shah Rukh Khan fitness at 50 is on fire: Salman Khan And Shah Rukh Khan fitness at 50 is on fire: SRK Pathaan eight-pack abs look to Salman Sun-kissed Pictures Viral on Social media
शाहरुख खान और सलमान खान। 
मुख्य बातें
  • सलमान और शाहरुख ने बॉलीवुड गलियारों में बढ़ाई गर्मी
  • दोनों ने नई तस्वीरों से इंटरनेट पर बढ़ा या पारा
  • हर तरह हो रही शाहरुख और सलमान के मस्कुलर लुक की चर्चा

Shah Rukh Khan And Salman Khan Fitness: सलमान खान और शाहरुख खान जब-जब साथ आते हैं बॉलीवुड गलियारों में गर्मी बढ़ जाती हैं। अब एक बार फिर से दोनों खूब चर्चा में हैं क्योंकि शाहरुख और सलमान ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। दोनों ने अपनी नई तस्वीरों से इंटरनेट पर पारा बढ़ा दिया है और अपने मस्कुलर लुक से छा गए हैं। पहले बात सलमान खान करें तो उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी 2 तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें एक्टर तालाब में ठंडे-ठंडे पानी में नहाते नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने धूप से बचने के लिए येलो कलर की कैप भी लगाई हुई है।

इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए भाई जान ने अपने फैंस को फिर एक बार खुश कर दिया और साथ ही साथ इस गर्मी से बचने का तरीका भी शेयर कर दिया! इस धांसू तस्वीर से सलमान खान ने अपने फैन्स का दिन बना दिया। आप भी देख सकते हैं कि सलमान अपनी मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। अभिनेता के चाहने वाले कमेंट कर उनकी इन तस्वीरों की खूब तारीफ कर रहे हैं, तलाब में कैप लगाए सलमान खान हल्की सी मुस्कान ने इस तस्वीर को महमोहक बना रहे हैं। 
पढ़ें- सबा आजाद ने ऋतिक रोशन के साथ कंफर्म किया रिलेशनशिप! सोशल मीडिया पर लिख दी ये बात

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingsalmankhan)

शाहरुख खान ने बनाई धांसू बॉडी
इधर बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान ने भी आज अपने फैंस को जबदस्त सरप्राइज दिया है। उन्होंने मचअवेटेड फिल्म 'पठान' से अपना लुक शेयर करके सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। अभिनेता शाहरुख खान ने इस फिल्म के लिए जबरदस्त बॉडी बनाई है, उनका लुक देखकर सब शॉक्ड रह गए हैं। शाहरुख खान ने अपने सेंस ऑफ ह्यूमर का तड़का लगाते हुए तस्वीर पोस्ट कर लिखा, 'शाहरुख अगर थोड़ा रूख भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे... एप्स और एब्स अब सब बना डालूंगा…।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsrk)

यह पहली बार है जब शाहरुख ने पठान से अपना कैरेक्टर लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस लुक पर उनके फैंस तो फिदा हो ही रहे हैं साथ ही उनकी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान ने भी खास रिएक्शन दिया है। सुहाना खान ने इस फोटो पर लिखा- 'मेरे पिता 56 के हैं... हमें किसी तरह का बहाना बनाने की जरूरत नहीं है।' बता दें, पठान' फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 2023 में रिलीज होगी। वैसे आपको शाहरुख खान और सलमान खान में से किसका लुक ज्यादा पसंद आया?

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर