RajKummar Rao Video: शाहरुख खान ने बोला राजकुमार राव का डायलॉग, एक्टर ने दिया ये रिएक्शन

बॉलीवुड
Updated Nov 10, 2019 | 17:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shah Rukh Khan video: किंग खान की दीवानगी देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब देखने को मिलती है। इसके अलावा कई बॉलीवुड एक्टर भी हैं जो शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन है। इस लिस्ट में राजकुमार राव का भी आता है।

Shah Rukh Khan, Raj Kummar Rao
Shah Rukh Khan, Raj Kummar Rao 
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान संग राजकुमार राव ने बनाया बेहद मजेदार वीडियो
  • वीडियो शेयर कर एक्टर ने लिखी दिल की बात
  • एक्टर का ये वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं

एक्टर राजकुमार राव बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने ना सिर्फ कॉमेडी से बल्कि अपने सीरियस एक्टिंग से भी दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया कि आखिर उन्हें एक्टर बनने के लिए किसने प्रेरित किया। बता दें कि हाल ही में उनका का एक वीडियो सामने आया है। जिसे शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। खास बात है कि इस वीडियो में उनके साथ शाहरुख खान भी दिखाई दे रहे हैं। 

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और राजकुमार राव अब तक किसी फिल्म में साथ नजर नहीं आए है। लेकिन दोनों एक्टर की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आएगी। इसका सबूत है हाल ही में सामने आया ये वीडियो। दरअसल इस वीडियो को खुद राजकुमार राव ने शेयर किया है। जिसमें वो शाहरुख खान के साथ मिलकर फिल्म स्त्री के डायलॉग 'विक्की प्लीज' को बोलते दिखाई दे रहे हैं।

इस दौरान दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है। वहीं आखिर में शाहरुख स्त्री एक्टर के माथे को चूमते भी नजर आए। इस वीडियो को राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) on

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- बचपन से मैं इनका डायलॉग बोलता आया हूं। क्या खूबसूरत एहसास है जब वो इस समय आपके डायलॉग को बोल रहे हैं।  आपके जैसा यहां कोई नहीं है 'एसआरके'। आपने मुझे एक्टर बनने के लिए प्रेरित किया है। हमेशा आपका बहुत बड़ा फैन #स्त्री। बता दें कि राजकुमार राव के इस वीडियो पर स्टार्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao) on

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म मेड इन चाइना में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में वो मौनी रॉय के साथ नजर आए थे। एक्टर आने वाले दिनों में लाइफ इन अ मेट्रो सीक्वल और तुर्रम खां जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर