Abram Khan Viral Video: फोटोग्राफर्स को देख परेशान हुए अबराम, शाहरुख खान के बेटे ने यूं लगाई सबकी क्लास

बॉलीवुड
Updated Dec 12, 2019 | 18:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Abram Khan Viral Video: बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड में से एक अबराम खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अबराम फोटोग्राफर्स को देख परेशान हो रहे हैं।

shahrukh khan के बेटे अबराम का वीडियो
shahrukh khan के बेटे अबराम का वीडियो 
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान के बेटे अबराम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
  • बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड हैं अबराम
  • स्टार किड इससे पहले भी पैपराजी पर रिएक्ट कर चुके हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की बेटी चार साल की हो गई हैं। इस मौके पर पिछले दिनों एक शानदार पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड स्टार्स अपने-अपने बच्चों के साथ नजर आए थे। इस दौरान शाहरुख खान के बेटे अबराम खान भी नजर आए। इस पार्टी में स्टार किड अपने माता-पिता के साथ नजर आए थे। वहीं हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में अबराम बेहद परेशान दिख रहे हैं। दरअसल वीडियो में उनकी कार को पैपराजी ने घर लिया है। इस दौरान सभी अबराम की तस्वीरें लेना चाहते थे। तभी अबराम कार के अंदर से अपने हाथों से पैपराजी को संकेत देते हैं और उन्हें अपनी कार से हटने के लिए कहते हैं। स्टारकिड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

बता दें कि अबराम का ये अंदाज नया नहीं है। दरअसल स्टार किड इससे पहले भी पैपराजी पर रिएक्ट कर चुके हैं। बता दें कि पिछले साल उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो पैपराजी को बोलते हैं कि 'नो पिक्चर'। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
AbRam Khan signals paps to move aside . . . . #GauriKhan | #ShahRukhKhan | #Bollywood | #Cute | #SpotboyE A post shared by Spotboye (@spotboye_in) on

 

उनका ये वीडियो पिछले साल का है, जब वो अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या रॉय की बेटी आराध्या के बर्थडे पार्टी से लौटते हुए वापस अपनी कार की तरफ जा रहे थे। तभी पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने पहुंचे। इस दौरान अबराम गुस्से में उनसे तस्वीर देने से इंकार कर देते हैं। अबराम अपने माता-पिता के साथ अक्सर बॉलीवुड स्टार्स की पार्टी में नजर आते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
AbRam Khan signals paps to move aside . . . . #GauriKhan | #ShahRukhKhan | #Bollywood | #Cute | #SpotboyE A post shared by Spotboye (@spotboye_in) on

 

वहीं ये पहली बार नहीं जब कोई स्टार किड पैपराजी पर रिएक्ट किया हो। इससे पहले भी कई स्टारकिड हैं जो फोटो क्लिक करवाते वक्त पैपराजी पर अपना गुस्सा निकाल चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर