40 साल के हुए शाहिद कपूर, 15 साल बाद मिली 100 करोड़ी फिल्म, ऐसा है कार कलेक्शन

Shahid Kapoor Car Collection: शाहिद कपूर स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाते हैं। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि शाहिद कपूर के पास एक से बढ़कर एक कार हैं, जो उनके कार कलेक्शन पर चार चांद लगा देते हैं।

Shahid Kapoor
Shahid Kapoor 
मुख्य बातें
  • शाहिद कपूर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • शाहिद कपूर के पास शानदार कार कलेक्शन हैं।
  • शाहिद कपूर के पास जैगवार, मर्सिडीज और पोर्शे से लेकर रेंज रोवर वॉग तक कई लग्जरियस कार हैं।

मुंबई. शाहिद कपूर आज अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। शाहिद कपूर बड़े पर्दे पर आते हैं सबको अपने लुक्स, एक्टिंग और डांस से दीवाना बना देते हैं। वहीं, पर्सनल लाइफ शाहिद कार के बेहद शौकीन हैं। यही वजह है कि शाहिद कपूर के पास शानदार कार कलेक्शन भी है जो उनके लग्जरियस लाइफ को दर्शाता है। 

शाहिद कपूर के पास लाल रंग की जैगुआर एक्सकेआर-एस है जो उनके कार कलेक्शन की बेस्ट कार मानी जाती है। इस कार की खासियत यह है कि यह सिर्फ 4.2 सेकंड में शून्य से 100 की स्पीड पकड़ सकती है।

शाहिद कपूर प्रियंका चोपड़ा को डेट कर रहे थे तब उन्होंने यह कार 1.2 करोड़ रुपए में खरीदी थी। जैगुआर एक्सकेआर-एस के अलावा रेंज रोवर वॉग कार भी है। जैगवार लैंड रोवर आटोमोटिव पीएलसी के चेयरमैन रतन टाटा ने शाहिद कपूर को दी थी। इसकी कीमत 2.37 करोड़ रुपए है।

मर्सिडीज एएमजी एस-400 
शाहिद कपूर के पास मर्सिडीज की कारें भी हैं। इस कार को शाहिद कपूर ने अपनी वाइफ मीरा को गिफ्ट किया था जिसकी कीमत 1.28 करोड़ रुपए है। सिर्फ शाहिद कपूर ही नहीं बल्कि शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन के पास भी यह कार है।

शाहिद कपूर के लग्जरियस कार कलेक्शन में पॉर्शे cayenne जीटीएस भी शामिल है। यह एक ब्राइट रेड शेड की स्पोर्ट्स कार है जिसका हॉर्स पावर 440 है। यह कार 1 घंटे में 262 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की क्षमता रखती है।

शाहिद कपूर के पास एक और मर्सिडीज है जिसकी कीमत 88.20 लाख रुपए है। कहा जाता है कि यह कार बहुत रिलैक्सिंग है साथ में इसका पावर भी जबरदस्त है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर