शाहिद कपूर ने 35-40 करोड़ तक फीस बढ़ाने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- कबीर सिंह से पहले जितना ही है बैंक बैलेंस

बॉलीवुड
Updated Jul 27, 2019 | 10:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 274 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस सक्सेस के साथ ही कबीर सिंह साल 2019 की दूसरी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन चुकी है...

Shahid kapoor on fees Hike News After Kabir singh Success
शाहिद कपूर  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कबीर सिंह की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट की है, जो बाद में सर्जन बन जाता है।
  • कबीर सिंह साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। जिसमें विजय देवरकोंडा ने लीड रोल निभाया था।

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह उनके करियर की टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। काफी आलोचनाओं के बाद भी शाहिद की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स तोड़ कमाई की है। अब तक फिल्म ने 274 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इस सक्सेस के साथ ही कबीर सिंह साल 2019 की दूसरी हाईएस्ट ग्रोसर फिल्म बन चुकी है। फिल्म की इस जबरदस्त सक्सेस का क्रेडिट शाहिद कपूर को जाता है। जिन्होंने कबीर सिंह बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म की सक्सेस के बाद से लगातार खबरें सामने आ रही थीं कि शाहिद कपूर ने अपनी फीस बढ़ा दी है। 
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि शाहिद कपूर ने 35 से 40 करोड़ तक अपनी फीस बढ़ा दी है। इसी बढ़ी हुई फीस के साथ शाहिद ने अपनी नई फिल्म जर्सी साइन की है। अब हाल ही में शाहिद ने खुद फीस बढ़ाने की खबर पर बात की है। शाहिद कपूर का कहना है, 'मुझे कितने भी पैसों के लिए फिल्म साइन करना पड़ती है। मुझे लगता है जो लोग पैसा कमा रहे हैं वो सिर्फ भूषण कुमार और मुराद खेतानी हैं। मेरे पास अभी भी वही पुराना ही बैंक बैलेंस है जो कबीर सिंह से पहले था। मुझे पैसे मिलने से पहले दूसरा प्रोजेक्ट साइन करना पड़ता है।'  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahidkapoor) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahidkapoor) on


शाहिद कपूर ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि कबीर सिंह के बाद वो बेरोजगार हैं और उनके पास कोई फिल्म नहीं है। लेकिन अब उनकी ये बरोजगारी खत्म हो गई है और नई फिल्मों के जबरदस्त ऑफर आने शुरू हो गए हैं। शाहिद कपूर को हाल ही में बॉक्सर डिंग्को सिंह की बायोपिक ऑफर हुई है। इसी के साथ शाहिद के पास दो और फिल्में हैं। खास बात तो ये है कि इसमें एक फिल्म धर्मा प्रोडक्शन की है। करण जौहर जल्द तेलुगु सुपरहिट फिल्म जर्सी का हिंदी रीमेक बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। नाना स्टारर फिल्म जर्सी के हाल ही में धर्मा प्रोडक्शन ने राइट्स खरीदे हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shahidkapoor) on


ऐसी है कबीर सिंह की कहानी
कबीर सिंह की कहानी एक मेडिकल स्टूडेंट की है, जो बाद में सर्जन बन जाता है। उसे अपनी जूनियर प्रीति (कियारा आडवाणी) से प्यार हो जाता है। लेकिन दोनों का ब्रेकअप होने के बाद कबीर सिंह को शराब, स्मोकिंग और ड्रग्स की लत लग जाती है। साथ ही उसे एंगर मैनेजमेंट की भी समस्या होती है, जिससे वो अपनी गुस्से पर काबू नहीं कर पाता है और प्रीति पर भी हाथ उठा देता है। ऐसे ही दोनों की लव स्टोरी आगे बढ़ती है। बता दें, कबीर सिंह साउथ फिल्म अर्जुन रेड्डी की रीमेक है। जिसमें विजय देवरकोंडा ने लीड रोल निभाया था। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर