जान्हवी कपूर के बेली ट्रेनर से सुहाना खान सीख रहीं डांस, फोटो देख यूजर्स बोले लेडी शाहरुख खान

बॉलीवुड
Updated Jul 30, 2019 | 22:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पॉपलुर स्टार किड में से एक सुहाना खान के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सुहाना आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में खास तस्वीर सामने आई है। 

suhana khan with her belly trainer
suhana khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की खास तस्वीर सामने आई है
  • सामने आई तस्वीर में सुहाना बेली ट्रेनर के साथ नजर आ रही हैं
  • सुहाना के इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और सुहाना खान को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर वो बॉलीवुड में डेब्यू कब करेंगे। वहीं आर्यन खान फिल्म द लायन किंग के हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी थी। फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस उनकी आवाज सुनकर बेहद हैरान हुए, क्योंकि आर्यन की आवाज हुबहू शाहरुख जैसी थी। अब आर्यन के बाद सुहाना के डेब्यू को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। 

सुहाना खान ग्रैजुएशन पूरी करने के बाद इंडिया वापस आ चुकी हैं। हाल ही में उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही है। कुछ दिन पहले ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी, जिसमें वो अपने बेली डांस ट्रेनर के साथ नजर आ रही हैं।

सामने आए तस्वीर में सुहाना और उनकी ट्रेनर कैमरे के सामने पोज देती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को देखने के बाद माना जा रहा है कि दोनों किसी जिम में खड़ी हैं जहां सुहाना बेली डांस की क्लास ले रही हैं। बता दें कि सुहाना से पहले सनाया कपूर और जान्हवी कपूर भी यहीं से ट्रेनिंग लिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on

इस तस्वीर में सुहाना ब्लैक कलर के टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में नजर आ रही हैं। ये तस्वीर ट्रेनर द्वारा शेयर की गई है। इस तस्वीर पर लगातार फैंस कमेंट और लाइक कर रहे हैं। कई फैंस कमेंट कर बता रहे हैं कि सुहाना की स्माइल उनके पिता शाहरुख खान जैसी है। हाल ही में सुहाना अपनी फैमिली के साथ मालदीव वैकेशन एन्जॉय कर वापस आई हैं। वैकेशन से सुहाना खान, शाहरुख खान, गौरी सभी की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं थी।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

वहीं सुहाना की बेस्ट फ्रेंड में से एक अनन्या पांडे बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी है। पिछले दिनों एक इंटरव्यू में अनन्या ने बताया था कि दोनों शाहरुख खान की फिल्म माई नेम इज खान से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले थे। दरअसल फिल्म के एक सीन में दोनों को शामिल होने का मौका मिला था लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद वो सीन उन्हें कहीं नहीं दिखाई दिया। बता दें कि सीन फाइनल होने से पहले करण जौहर ने उस सीन को हटा दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर