क्या शाहरुख खान किताबों में ढूंढ रहे अपनी अगली फिल्म की कहानी, फोटो शेयर कर किया इशारा

बॉलीवुड
Updated Sep 30, 2019 | 11:57 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सुपरस्टार शाहरुख खान फिल्म जीरो के बाद अब तक अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा नहीं किया है। ऐसे में दर्शक उन्हें दोबारा से पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने एक खास तस्वीर शेयर की है।

shahrukh khan
shahrukh khan 
मुख्य बातें
  • हाल ही में शाहरुख खान ने मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है
  • उनके इस तस्वीर पर फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं
  • शाहरुख फिल्मों से दूर अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी चल रहे हैं

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो हमेशा चर्चा में रहते हैं। पर्दे पर आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आने वाले शाहरुख काफी समय से ब्रेक पर हैं। इस फिल्म में वो दो-दो एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते दिखाई दिए थे। मेगास्टारर फिल्म होने के बावजूद लोगों को खास पसंद नहीं आई, जिसके बाद से ही एक्टर ब्रेक पर हैं।

हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिससे देखने के बाद माना जा रहा है कि एक्टर अपनी अगली फिल्म की कहानी ढूंढ रहे हैं। शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनकी आंखें बालों से ढकी हुई है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लाइब्रेरी और किताबों के बारे में बात की है।

उनके इस तस्वीर को शेयर करने के बाद फैंस लगातार लाइक और कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- तब तो एक सेल्फी बनती है। दूसरे यूजर ने लिखा ये एक तरह की थेरेपी है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Did an all nighter...cleaning up my library. A bit shabby & smelling of books, dust and happiness... A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

वहीं उनके इस तस्वीर से साफ है कि एक्टर इन दिनों किताबों को पढ़ने में मशगूल हैं। फिलहाल एक्टर कोई प्रोजेक्ट में काम नहीं कर रहे हैं। वहीं फैंस को उनके अगली फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फैंस एक्टर के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को नए प्रोजेक्ट को लेकर घोषणा करने की उम्मीद कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

हाल ही में शाहरुख खान के ब्रेक को लेकर उनकी पत्नी गौरी खान ने कहा कि ये बेहद जरूरी था। क्योंकि उनके रहने से मैं कही भी जा सकती हूं,आ सकती हूं। अगर वो घर पर रहेंगे तो अबराम का ज्यादा ध्यान देंगे। वो मुझसे बेहतर ख्याल रखते हैं उसका। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर