Shakti Kapoor Net worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं शक्ति कपूर, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?

Shakti Kapoor Net worth: बॉलीवुड में अपनी खलनायकी और कॉमिक टाइमिंग के लिए शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। साल 1952 में उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता की दर्जी की दुकान थी।

Shakti Kapoor Net worth
Shakti Kapoor Net worth 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड के मशहूर खलनायक शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है।
  • आज के दिन साल 1952 में उनका जन्म दिल्ली में हुआ था।
  • शक्ति कपूर ने 1977 में रिलीज हुई फिल्म खेल खिलाड़ी से किया था डेब्यू।

Shakti Kapoor Birthday Net worth and Property: बॉलीवुड में अपनी खलनायकी और कॉमिक टाइमिंग के लिए शक्ति कपूर का आज जन्मदिन है। आज ही के दिन साल 1952 में उनका जन्म दिल्ली में हुआ था। यहां उनके पिता दर्जी की दुकान चलाते थे और वे चाहते थे कि उनका बेटा भी उसी दुकान को चलाए। लेकिन शक्ति कपूर के दिमाग में एक्टर बनने की धुन लगी थी। 700 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके शक्ति कपूर ने फैमिली बिजनेस ना चुनकर अपने लिए अलग राह बनाई और ऐसी सफलता पाई कि लोग देखते रह गए।

शक्ति कपूर ने 1977 में रिलीज हुई फिल्म खेल खिलाड़ी से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह ‘कुर्बानी’ और ‘रॉकी’ जैसी फिल्मों में नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों में वह खलनायक की भूमिका में थे। फैंस ने उनके किरदार को काफी पसंद किया। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदर कपूर है। 

सुनील दत्त को उनका नाम सिकंदरलाल कपूर बतौर विलेन खूब जमा नहीं और उसके बाद उनका नाम बदलकर शक्ति कपूर कर दिया। ‘राजा बाबू’, ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’, ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘तोहफा’, ‘चालबाज’ जैसी फिल्मों में शक्ति कपूर ने गजब का अभिनय किया। वह पर्दे पर या तो खलनायक बने या कॉमेडी की। शक्ति कपूर एक बार माता-पिता को फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने ले गए। फिल्म में उनका बलात्कार का सीन देखकर उनकी मां नाराज हो गई थीं और थिएटर से निकल गईं। उनके रोल जिस तरह के थे वो उनके पिता को भी ज्यादा पसंद नहीं थे। 

Also Read: नीना गुप्ता के कॉलेज के चक्कर काटते थे शक्ति कपूर, एक्टर की गर्लफ्रेंड से जलती थीं लड़कियां

खूब कमाई शौहरत

शक्ति कपूर ने शौहरत और दौलत खूब कमाई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शक्ति कपूर की कुल संपत्ति 36.5 करोड़ है। शक्ति कपूर की कमाई का जरिया उनकी एक्टिंग और रियलिटी शोज हैं। यह संपत्ति उन्होंने अपने दम पर बनाई है। उनके पास मुंबई में आलीशान घर है और वह कई गाड़ियों के मालिक हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर