प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड को डेट कर चुकीं Shamita Shetty, बहन शिल्पा के लिए छोड़ दिया था Bigg Boss

Shamita Shetty Birthday: शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी 2 फरवरी को अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं। जानिए मोहब्बतें फिल्म की एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें....

Shamita Shetty Birthday Unknown Facts Affair With Harman Baweja
शमिता शेट्टी और हरमन बावेजा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शमिता शेट्टी 2 फरवरी को अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं।
  • शमिता शेट्टी हरमन बावेजा को भी डेट कर चुकी हैं।
  • शमिता शेट्टी बिग बॉस सीजन 3 का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

मुंबई. शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी 2 फरवरी को अपना 41वां बर्थडे मना रही हैं। शमिता शेट्टी ने साल 2000 में शाहरुख की फिल्म मोहब्बतें से बॉलीवुड मे डेब्यू किया था। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। हालांकि, इसके बाद उनका जादू नहीं चला और वह फिल्मों से दूर चली गईं।

शमिता शेट्टी को मोहब्बतें के लिए स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद वह इमरान हाशमी के साथ जहर में नजर आई थीं। इसके अलावा फरेब में वह अपनी बहन शिल्पा शेट्टी के साथ नजर आई थीं। शमिता शेट्टी का आइटम सॉन्ग शरारा शरारा भी काफी पॉपुलर हुआ था।

शमिता ने साल 2019 में बॉलीवुड में 12 साल के बाद वापसी की थी। साल 2019 में उनकी फिल्म फिल्म द टेनेंट रिलीज हुई थी। फिल्मों के अलावा वह वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। शमिता एक्टर के अलावा मॉडल और इंटीरियर डिजाइनर भी रही हैं।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Munki n Tunki #sistersquad #sisters #loveofmylife #instafamily #instalove #instapic #munkiandtunki @theshilpashetty A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official) on

 

हरमन बवेजा से था अफेयर

शमिता की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक वक्त हरमन बावेजा को भी डेट कर चुकी हैं। हरमन बावेज प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड थे। दोनों का ये रिश्ता साल 2015 में टूट गया था। इस वक्त दोनों की शादी की अफवाहें चल रही थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हरमन बावेजा और शमिता का दोबारा पैच अप हो गया है। हरमन के पिता के निधन पर शमिता उनके साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ कॉन्सर्ट में कोजी होते हुए देखा गया था।  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
An open field plus an open sky plus an open spirit equals an open heart #justposing #naturelovers #londondiaries #love #instadaily A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official) on

 

विवादों में भी रही शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी विवादों में भी रही है। दरअसल एक फोटोग्राफर ने उनकी आपत्तिजनक स्थिति में फोटो खींच ली थी। इस फोटो के कारण काफी बवाल मचा था। इस कारण वह काफी परेशान भी रही थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  A post shared by Shamita Shetty (@shamitashetty_official) on

 

शमिता शेट्टी बिग बॉस सीजन 3 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। हालांकि, बहन शिल्पा शेट्टी की शादी के कारण उन्होंने ये शो बीच में ही छोड़ दिया था। इसके अलावा वह झलक दिखलाजा सीजन 8 की भी कंटेस्टेंट रही थीं। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर