Bikini in Bollywood: शर्मिला टैगोर ने विवाद के बीच पहली बार पहनी थी बिकिनी, फिर जीनत- डिंपल ने मचाई सनसनी

भारत में पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने सार्वजनिक रूप से पहनी थी बिकिनी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सबसे पहले कहां कब और किसने बिकिनी पहनी थी?

Sharmila Tagore
Sharmila Tagore 
मुख्य बातें
  • देश में पहली बार शर्मिला टैगोर ने पब्लिकली पहनी थी बिकिनी।
  • फोटोशूट के बाद फिल्म में भी बिकिनी पहने नजर आई थीं शर्मिला टैगोर।
  • जानें सबसे पहले किसने, कब और कहां पहनी बिकिनी।

एंटरटेनमेंट जगत के लिए बिकिनी शब्द आम हो गया है और अब लगभग हर एक्ट्रेस फिल्मों में या वेकेशंस के दौराव बिकिनी पहने नजर आ जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली बार बिकिनी किसने कब और कहां पहनी थी? या ये बॉलीवुड तक कैसे पहुंची?

75 साल पहले पहनी गई थी बिकिनी

मालूम हो कि बिकिनी को आज से 75 साल पहले 5 जुलाई 1946 को पेरिस में शोगर्ल मिशलिन बर्नाडिनी ने डिजाइनर लुईस रेयार्ड के लिए पहनी थी। 

कैसे मिला 'बिकिनी' नाम

लुईस रेयार्ड ने ये नाम इससे कुछ ही दिन पहले यूएस द्वारा किए गए एटॉमिक टेस्ट की जगह पर रखा जिसका नाम था 'बिकिनी एटॉल', क्योंकि उनका मानना था कि इसका सांस्कृतिक और वैश्विक प्रभाव समान ही होगा। भले ही अब विदेशों से लेकर भारत तक में बिकिनी पहनी जाती है लेकिन यह अलग- अलग कारणों से हमेशा विवादों में रही है। कभी कहा जाता है कि बिकिनी महिलाओं को वस्तु के रूप के दिखाती है तो कभी कहा जाता है कि यह महिलाओं को साईज जीरो के लिए प्रेरित करती है। 

बॉलीवुड में कैसे पहुंची बिकिनी

भारत में बिकिनी अगस्त 1966 में पहुंची जिसे पहली बार एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने फिल्मफेयर मैगजीन के लिए पहना था। शर्मिला टैगोर के इस बोल्ड फोटोशूट ने ना केवल लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा, बल्कि यह पहली बार था जब लोगों ने देश में किसी को बिकिनी पहने देखा था। इसके बाद नैतिकता और भारतीय महिलाओं की छवि को लेकर पूरे देश में बहस छिड़ गई थी। 

शर्मिला ने दोबारा पहनी बिकिनी

देशभर में फैली इस बहस का शर्मिला टैगोर पर कोई असर नहीं पड़ा और उन्होंने एक बार बिकिनी पहनी। पहली बार बिकिनी पहनने के अगले ही साल यानी 1967 में फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस में शर्मिला ने बिकिनी पहनी जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज नजर आया। 

जीनत अमान ने कई फिल्मों में पहनी बिकिनी

शर्मिला टैगोर के बाद जानी मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान ने भी फिल्मों में बिकिनी पहनकर सनसनी मचाई। जीनम अमान एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में बिकिनी पहने दिखीं और उनकी गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होने लगी। 

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने पहनी बिकिनी

इसके बाद कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने फिल्मों में बिकिनी पहनी जिसमें परवीन बाबी और डिंपल कपाडिया (डेब्यू फिल्म- बॉबी) जैसी अभिनेत्रियों का नाम भी शामिल है। इसके बाद धीरे- धीरे कई एक्ट्रेसेस फिल्मों में बिकिनी पहने नजर आने लगीं, जो कि अब एक ट्रेंड बन चुका है। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस तक बड़े पर्दे पर बिकिनी पहने नजर आ चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर