पोर्नोग्राफी केस के बाद इंस्टाग्राम पर हुई राज कुंद्रा की वापसी, प्रोफाइल पिक पर अटकी लोगों की नजरें

Raj Kundra Returns To Instagram: पिछले साल विवादों में रहे शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इंस्टाग्राम पर वापस आ गए हैं। हाल ही में राज कुंद्रा का नया इंस्टाग्राम अकाउंट खुला है जिसमें एक भी पोस्ट नहीं हैं। 

Raj Kundra Returns To Instagram After Pornography Case, Shilpa Shetty Husband Raj Kundra Returns To Instagram After Pornography Case With Changed Profile Picture And Zero Posts
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा  |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार हए थे राज कुंद्रा। 
  • कई दिनों तक सुर्खियों में बने हुए थे राज। 
  • इंस्टाग्राम पर हुई राज कुंद्रा की वापसी। 

Raj Kundra Returns To Instagram With Changed Profile Picture: वर्ष 2021 शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और उनके परिवार के लिए ढ़ेर सारी मुसीबतें लेकर आया था। वर्ष 2021 में शिल्पा शेट्टी पर मानों मुश्किलें बाढ़ बनकर आईं थीं। ऐसा इसलिए, क्योंकि पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार हो गए थे। जिसके बाद शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आए दिन सुर्खियों में बने रहते थे। इस दौरान शिल्पा शेट्टी पर भी खतरा मंडरा रहा था। कई एक्ट्रेसेज ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस विवाद में फंस कर राज कुंद्रा इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर हो गए थे। उन्होंने अपना वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था। वहीं, शिल्पा शेट्टी भी कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर हो गई थीं।

इंस्टाग्राम पर वापस आए राज कुंद्रा

पोर्नोग्राफी केस में कुछ दिनों तक जेल में रहने के बाद राज कुंद्रा को जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद कुछ महीनों तक राज कुंद्रा पब्लिक अपीरियंसेज से बचते थे। इस दौरान भी उनका इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं था। लेकिन हाल ही में राज कुंद्रा का इंस्टाग्राम अकाउंट लाइमलाइट में आया है (Raj Kundra Instagram Account)। राज के इस वेरिफाइड इंस्टाग्राम ने सुर्खियां बटोर ली हैं। उनके इस अकाउंट पर एक भी पोस्ट नहीं हैं और वह सिर्फ एक अकाउंट को ही फॉलो कर रहे हैं। राज ने अपना यह इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट रखा है। 

Also Read: रिश्ते को नया नाम देने के लिए फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर तैयार, इस दिन एक्टर लाएंगे अपनी दुल्हनिया 

Also Read: सुजैन खान को डेट कर रहे हैं अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी, बोले- दो लोग अच्छी खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं

राज कुंद्रा के इस इंस्टाग्राम अकाउंट ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। राज के इस अकाउंट पर लोगों की नजरें उनके प्रोफाइल पिक पर अटक गई हैं। राज ने अपने इस अकाउंट की प्रोफाइल पिक चेंज की है। वह कुछ पेड़ के पास खड़े होकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी को साई बाबा के मंदिर शिरडी में देखा गया था। जहां यह दोनों मत्था टेकने आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर