शिल्पा शेट्टी की सासू मां भी जमकर करती हैं वर्कआउट, 68 की उम्र में ऐसे रहती हैं फिट- Video

Shilpa Shetty Sasu Maa Workout Fitness Video: लगभग 70 साल के करीब पहुंच चुकीं शिल्पा शेट्टी की सासू मां हाईली डायबटिक हैं। इसके बाद भी वो अपना वर्कआउट करना बिल्कुल भी नहीं भूलती हैं....

Shilpa Shetty Sasu Maa Fitness Video Raj kundra mother Rani Kundra workout With grandson Viaan Watch video
वर्कआउट करती हुईं शिल्पा शेट्टी की सासू मां।   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी को उनकी सास ऊषा रानी कुंद्रा वर्कआउट में बराबरी की टक्कर दे रही हैं।
  • शिल्पा की सास हाईली डायबटिक हैं लेकिन वो अपना वर्कआउट करना कभी नहीं भूलती हैं।
  • लॉकडाउन में ऊषा पिछले तीन हफ्तों से घर में ही एक्सरसाइज कर रही हैं।

शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के सबसे फिट स्टार्स में से एक हैं। शिल्पा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैन्स के साथ फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं। हालांकि अब शिल्पा शेट्टी को उनकी 68 साल की सास ऊषा रानी कुंद्रा बराबरी की टक्कर दे रही हैं। लगभग 70 साल के करीब पहुंच चुकीं शिल्पा शेट्टी की सासू मां हाईली डायबटिक हैं। इसके बाद भी वो अपना वर्कआउट करना बिल्कुल भी नहीं भूलती हैं।   
शिल्पा शेट्टी की सास और राज कुंद्रा की मां पिछले तीन हफ्तों से घर में ही एक्सरसाइज कर रही हैं। लॉक डाउन के दौरान भी वो अपना वर्कआउट दिनचर्या से गायब नहीं होने देती हैं। शिल्पा ने अपनी सासू मां का एक वर्कआउट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में वो अपनी सास ऊषा के लिए चीयर करती हुई दिखाई दे रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

वीडियो में शिल्पा शेट्टी बता रही हैं, 'मेरी 68 साल की सासू मां वर्कआउट कर रही हैं और मैंने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया। ये बहुत की मोटवेशनल है। वो डायबिटिक है लेकिन बाहर घूमने के लिए समय निकालती है (भले ही वह घर के आस-पास हो) या योगा / स्ट्रेचिंग के लिए प्रयास करती हैं। मैं उनके अनुशासन का सम्मान करती हूं जो कि ये दर्शाता है कि वो अपने स्वास्थ्य को महत्व देती हैं। यह वीडियो इतना प्रेरणादायक है जो कि इस बात का प्रमाण है कि शुरुआत करने में कभी भी देरी नहीं हुई।'
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

शिल्पा शेट्टी ने आगे लिखा, 'वीडियो पोस्ट करने के लिए वो मुझे मार देंगी, लेकिन मां मुझे आपसे प्यार है। आपके आशीर्वाद के लिए बहुत आभारी हूं और इस तथ्य के लिए कि आप हम सभी को प्रेरित कर रही हैं।' वर्कआउट वीडियो में शिल्पा के बेटे वियान राज कुंद्रा भी दादी के साथ दिख रहे हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on


बता दें, लॉकडाउन के दौरान शिल्पा अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता रही हैं। साथ ही शिल्पा अपनी न्यूबॉर्न बेटी समीशा का भी खूब ख्याल रख रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर