दो महीने की बेटी समीशा संग खेलती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, वीडियो शेयर कर बताया क्यों खास है नंबर 15

Shilpa Shetty With Daughter: अपनी दो महीने की बेटी समीशा संग खेलते हुए शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो। वीडियो में बताया उनके लिए खास है 15 नंबर।

Shilpa Shetty with Daughter Samisha Shetty Kundra
Shilpa Shetty with Daughter Samisha Shetty Kundra  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी ने दो महीने की बेटी समीशा संग शेयर की वीडियो
  • शिल्पा ने बताया कि उनके लिए नंबर 15 लकी क्यों है
  • मालूम हो कि शिल्पा 2 महीने पहले सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनी थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। शिल्पा सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस से जुड़ी हैं और खुद से व अपने परिवार से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें वो अपनी बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा के साथ नजर आ रही हैं।

दरअसल शिल्पा की बेटी आज दो महीने की हो गईं हैं। इस वीडियो को शेयर कर एक्ट्रेस ने कहा कि 15 नंबर उनके लिए बहुत लकी साबित हो रहा है। वीडियो में उन्होंने इसकी वजह बताई और कहा, '15 फरवरी को मेरी बेटी समीशा पैदा हुई, 15 अप्रैल को ये दो महीने की हो गईं हैं और 15 को टिकटॉक पर मेरे 15 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। थैंक्यू सो मच। तहे दिल से शुक्रिया। लव यू।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

दो महीने पहले मां बनी थीं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी 15 फरवरी को सरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनी थीं और उनके घर बेटी समीशा का जन्म हुआ था। शिल्पा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि वो दूसरी बार मां बन गईं हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा रखा है। 

पांच साल से कर रहे थे कोशिश

एक इंटरव्यू में शिल्पा ने बताया था कि वो जब 21 साल की थीं तभी उन्होंने अपनी बेटी का नाम समीशा सोच लिया था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वो और उनके पति राज कुंद्रा पिछले 5 साल के बच्चे के लिए कोशिश कर रहे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

बता दें शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को बिजनेसमैन राजकुंद्रा से शादी की थी। इसके बाद 21 मई 2012 को उनके बेटे वियान राज कुंद्र का जन्म हुआ। शादी के करीब 10 साल बाद 15 फरवरी 2020 को दोनों सरोगेसी के जरिए एक बार फिर पेरेंट्स बने और उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर