Raj Kundra हैं 4000 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक!, प्राइवेट जेट से लग्जरी बंगलों तक की मालकिन Shilpa Shetty

shilpa shetty raj kundra Expensive things net worth Property: प्रॉपर्टी, नेट वर्थ से लेकर बिजनेस तक। जानें शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा हैं कई महंगी चीजों के मालिक...

shilpa shetty raj kundra Most Expensive things| Raj Kundra net worth| shilpa shetty raj kundra Property House| शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की प्रॉपर्टी| राज कुंद्रा की नेटवर्थ|
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा। 
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा बॉलीवुड के उन सेलेब्स में हैं जिनके पास प्राइवेट जेट है।
  • इतना ही नहीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा कई महंगी चीजों के मालिक हैं।
  • जानें बॉलीवुड कपल की मोस्ट एक्सपेंसिव चीजें के बारे में।

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार को मुंबई पुलिस ने पोर्नोग्राफी बनाने के एक मामले में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा मंगलवार को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और प्रॉपर्टी सेल के समक्ष पेश हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा नौ कंपनियों में डायरेक्टर हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार उनकी प्रॉपर्टी, नेट वर्थ और बिजनेस को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वैसे शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा कई महंगी चीजों के मालिक हैं। जानें कपल की मोस्ट एक्सपेंसिव चीजें...

जुहू बंगला
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पास मुंबई में एक सी फेशिंग विला है। राज कुंद्रा अपनी पत्नी को महंगे गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं ज्यादातर शहरों में उनके पास एक विला है। अभिनेत्री और उनका परिवार जुहू बंगले में एक साथ रहता है। शिल्पा अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने आलीशान घर की झलक दिखाती रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty)

बुर्ज खलीफा अपार्टमेंट

शिल्पा शेट्टी का बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट है। जी हां, सही सुना। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में राज ने अपनी खूबसूरत पत्नी शिल्पा के लिए दुबई के बुर्ज खलीफा में एक फ्लैट भी खरीदा है। 19वीं मंजिल का अपार्टमेंट बॉलीवुड के इतिहास में अब तक दिए गए सबसे महंगे शादी की सालगिरह के उपहारों में से एक रहा है। लेकिन बाद में, उसने कथित तौर पर इसे बेच दिया क्योंकि यह परिवार के लिए बहुत छोटा था।

डायमंड रिंग
हर लड़की को डायमंड बहुत पसंद होते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राज कुंद्रा ने सगाई में 3 करोड़ रुपये की 20 कैरेट वाली हार्ट शेप हीरे की अंगूठी दी थी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी होने वाली दुल्हन शिल्पा शेट्टी के लिए 50 लाख रुपये का सबसे अच्छा शादी का लहंगा भी लिया था।

इंग्लैंड प्रॉपर्टी
लवबर्ड्स इंग्लैंड में विदेशी संपत्ति के मालिक हैं। वेयब्रिज, सरे में 'राज महल' नाम की एक भव्य सात-बेडरूम प्रॉपर्टी है। राज और शिल्पा ट्रैवल फ्रीक हैं और वे आमतौर पर छुट्टियों के लिए अपने यूके के घर जाते हैं।

प्राइवेट जेट
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक उन कुछ बॉलीवुड सेलेब्स में शामिल हैं जिनके पास प्राइवेट जेट है। एक्ट्रेस और उनके पति अक्सर अपने जेट से तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कपल और उनका परिवार काम, वेकेशन के लिए अपने निजी जेट से यात्रा करता है।

कार कलेक्शन
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को कारों का बहुत शौक है और उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। शिल्पा नीले रंग की लैंबॉर्गिनी खरीदकर चर्चा में आ गई थीं। भारत में इस कार के लॉन्च होने से पहले ही उनके घर में यह कार थी। उनके पास BMW Z4 भी है।

आपको बता दें, बॉलीवुडशादी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कुंद्रा की कुल संपत्ति लगभग 550 मिलियन डॉलर है, जो कि लगभग 4000 करोड़ रुपये से अधिक है। राज कुंद्रा को रिपु सूडान कुंद्रा के नाम से भी जाना जाता है। राज ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से दूसरी शादी 2009 में कर ली थी।  2012 में कपल एक बेटे वियान राज कुंद्रा का पेरेंट्स बना। वहीं 2020 में, शिल्पा और राज ने सरोगेसी के जरिए एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर