शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में सिखाया योगा, वायरल हुआ फिटनेस वीडियो देख यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ

बॉलीवुड
Updated Aug 05, 2019 | 12:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

शिल्पा शेट्टी हाल ही में मुंबई में हुए एक योगा इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान शिल्पा ने वहां मौजूद सभी लोगों को कई तरह के आसन सिखाए। शिल्पा का एक वीडियो वायरल हो रहा है

Shilpa shetty yoga Event in mumbai Video
शिल्पा शेट्टी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्‍पा शेट्टी 13 साल बाद फ‍िल्‍मों में कमबैक करने जा रही हैं।
  • शिल्‍पा की इस अपकमिंग फ‍िल्‍म का नाम निकम्‍मा है।
  • फिल्म में शिल्पा के अलावा अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया लीड रोल में नजर आएंगे।

फिटनेस के मामले में शिल्पा शेट्टी कभी पीछे नहीं रहती हैं। कभी सोशल मीडिया पर वीडियोज शेयर कर तो कभी इवेंट में जाकर शिल्पा हमेशा पब्लिक को फिटनेस के लिए इंस्पायर करती हैं। अब फिटनेस फ्रीक मानी जाने वालीं शिल्पा शेट्टी एक बार फिर से लोगों को तरह-तरह के आसन सिखाती नजर आईं। 
दरअसल शिल्पा शेट्टी हाल ही में मुंबई में हुए एक योगा इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान शिल्पा ने वहां मौजूद सभी लोगों को कई तरह के आसन सिखाए। शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्टेज से सबको योगासन कराती नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा इस सेशन में मौजूद लोगों के आसान तरीके से टिप्स भी देती नजर आईं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। यूजर्स उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bollywoodspy) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@ipopdiaries) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pallav_paliwal) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

कुछ दिनों पहले शिल्पा ने मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने भी योगा इवेंट किया था। इस दौरान शिल्पा ने स्टेज पर योगा किया और हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को भी कई आसन कराए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्‍पा शेट्टी 13 साल बाद फ‍िल्‍मों में कमबैक करने जा रही हैं। कुछ टाइम पहले ही फ‍िल्‍म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस खबर की पुष्टि की थी। तरण के अनुसार शिल्‍पा शेट्टी लंबे वक्‍त बाद फ‍िल्‍म निकम्‍मा से वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में अभिमन्यु दासानी और शिरले सेतिया लीड रोल में नजर आएंगे, वहीं शिल्‍पा का किरदार काफी अहम होगा। फिल्म के निर्देशन शब्बीर खान कर रहे हैं। शिल्पा ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें, शिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म 'अपने' में नजर आई थीं और उसके बाद वो केवल डांस रियलिटी शो सुपर डांसर में जज के रूप में ही दिखाई दी थीं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर