Shreya Ghoshal Birthday: पहली बार 4 साल की उम्र में गाया था गाना, अमेरिका में मनाया जाता है श्रेया घोषाल डे

सुरों की मल्लिका श्रेया घोषाल का आज (12 मार्च) को जन्‍मदिन है। श्रेया घोषाल ने 4 साल की उम्र में गायकी की शुरुआत की थी और शाहरुख खान की फ‍िल्‍म में पहली बार गाना गाया था।

Shreya Ghoshal
Shreya Ghoshal 

Shreya Ghoshal Birthday: सुरों की मल्लिका श्रेया घोषाल का आज (12 मार्च) को जन्‍मदिन है। आज ही के दिन साल 1984 में उनका जन्‍म हुआ था। श्रेया घोषाल का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था, जबक‍ि उनका पालन राजस्थान के रावतभाटा में हुआ। उन्‍होंने 4 साल की उम्र में गायकी की शुरुआत की थी। श्रेया घोषाल ने महज 6 साल की उम्र में रावतभाटा क्लब में अपना पहला स्टेज शो किया था।

साल 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में गाना गाया। इसके बाद बॉलीवुड में श्रेया ने एक के बाद कई बेहतरीन गाने गाए और कुछ ही समय में उनका नाम बॉलीवुड की टॉप गायिकाओं में शुमार हो गया।

कल्याणजी-आनंदजी श्रेया की आवाज से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने उनके पिता को श्रेया की बेहतरी और संगीत की अच्छी तालीम के लिए मुंबई शिफ्ट होने की सलाह भी दी। बाद में जब श्रेया मुंबई आईं तो उन्होंने कल्याणजी आनंदजी से संगीत की बारीकियां सीखी। यहीं एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से श्रेया ने पढ़ाई की और एसआईईएस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal) on

ऐसे मिला था फ‍िल्‍मों में गाने का मौका
श्रेया घोषाल को संजय लीला भंसाली ने 75वें चिल्ड्रेन्स डे स्पेशल शो में परफॉर्म करते हुए देखा था। श्रेया की परफॉर्मेंस से वह इतने इंप्रेस हुए कि उन्हें फिल्म देवदास में गाने का मौका दिया था। इस फिल्म में उन्होंने बैरी पिया, 'छलक-छलक, डोला रे गाने गाए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal) on

 

अमेरिका मनाता है दिन
कई फ‍िल्‍मफेयर पुरस्‍कार जीत चुकीं श्रेया घोषाल के नाम अमेरिका में एक दिन डेडिकेट किया गया है। अमेरिका के ऑहियो राज्य के गवर्नर ट्रिक स्ट्रिकलैंड ने 26 जून श्रेया को समर्पित करते हुए इसे श्रेया घोषाल डे के नाम से मनाने का एलान किया था। 2010 में पहली बार श्रेया घोषाल डे मनाया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal) on

2015 में की शादी
श्रेया घोषाल ने साल 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। श्रेया और शिलादित्य की मुलाकात स्कूल के रियूनियन के दौरान हुई थी। शादी से पहले दोनों 10 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर