Palak Tiwari Photoshoot: हॉटनेस में मां श्‍वेता तिवारी को टक्‍कर देती हैं पलक, देखें उनकी ताजा तस्‍वीरें

Palak Tiwari Photoshoot: जानी मानी टीवी अदाकारा श्‍वेता तिवारी की बेटी पलक त‍िवारी अपने हॉट अंदाज से सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं।

Palak Tiwari
Palak Tiwari 

Palak Tiwari Photoshoot: जानी मानी टीवी अदाकारा श्‍वेता तिवारी की बेटी पलक त‍िवारी अपने हॉट अंदाज से सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। हाल ही में पलक ने इंस्‍टाग्राम पर कई तस्‍वीरें साझा की हैं जिनमें उनका अंदाज और स्‍टाइल बेहद हॉट नजर आ रहा है। मैरून कलर के आउटफ‍िट में पलक की अदाएं कातिलाना दिखाई दे रही हैं। कुछ ही घंटों में इन तस्‍वीरों को 50 हजार लाइक्‍स मिल चुके हैं। उनके फैंस इन तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

इन हॉट तस्‍वीरों के सामने आते ही एक बार फ‍िर उनके बॉलीवुड डेब्‍यू की चर्चा जोरों पर है। काफी समय से चर्चा है कि पलक टीवी या बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई पुख्‍ता जानकारी सामने नहीं आई है। बिना पर्दे पर उपस्थिति के उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें लगभग चार लाख लोग फॉलो करते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Featuring tobbo’s lil paw A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on

कुछ वक्‍त पहले अपने मामा की शादी में पारंपरिक लुक से दीवाना बनाने वाली पलक तिवारी अब हॉट फोटोशूट से फैंस के पसीने छुटा रही हैं। यह दूसरा मौका है जब लॉकडाउन के बीच उन्‍होंने हॉट फोटोशूट से अपने फैंस का दिल धड़काया है। पहले उन्‍होंने वीडियो कॉल के जरिए अपने फ्रेंड और सेलिब्रिटी फोटोग्राफर चैरिस राठौड़ से घर में ही नया शूट कराया था। इस फोटोशूट में पलक वाइट एंड रेड कलर के आउटफिट में नजर आई थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on

बता दें कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह टीवी के लोकप्रिय सीरियल कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का रोल निभाकर घर घर में पहचान बनाने वाली जानी मानी अदाकारा श्‍वेता तिवारी की बेटी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर