इस एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर शख्स ने भेजे अश्लील मैसेज, मुंबई पुलिस ने लिया ये एक्शन

बॉलीवुड
Updated Jul 26, 2019 | 20:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एक श्ख्स उनसे अश्लील डिमांड कर रहा है। सुचित्रा के ट्वीट का मुंबई पुलिस ने तुरंत जवाब दिया।

Suchitra Krishnamoorty
Suchitra Krishnamoorty 
मुख्य बातें
  • सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एक श्ख्स उनसे अश्लील डिमांड कर रहा है।
  • सुचित्रा के ट्वीट का मुंबई पुलिस ने तुरंत जवाब दिया।
  • सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ कभी हां कभी ना से डेब्यू किया था।

मुंबई. सिंगर और एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ती ने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल एक्ट्रेस को एक शख्स फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। मुंबई पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक्ट्रेस को जवाब दिया है।    

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसमें एक श्ख्स उनसे अश्लील डिमांड कर रहा है। स्क्रीनशॉट के साथ सुचित्रा ने लिखा- कोई अपनी प्रोफाइल में लिख रहा है कि वह नेशनल क्राइम प्रिवेंशन काउंसिल के लिए काम करता है।

सुचित्रा ट्वीट में आगे लिखती हैं- इस जगह काम करने वाला व्यक्ति इस तरह किसी महिला के साथ छेड़छाड़ करता है। मुझे ये मैसेज फेसबुक पर भेजा गया है। मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र साइबर इस बात पर ध्यान दें। 

मुंबई पुलिस ने दिया ये जवाब 
सुचित्रा के ट्वीट का मुंबई पुलिस ने तुरंत जवाब दिया। मुंबई पुलिस ने लिखा- हम इस बात को फॉलो कर रहे हैं। प्लीज अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करें। इसके जवाब में सुचित्रा ने लिखा- इस तुरंत रिस्पॉन्स के लिए शुक्रिया। 

सुचित्रा आगे लिखती हैं- मुझे किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। अगर वह मुझसे मैसेज कर सकता है तो सोचिए दूसरी लड़कियों को सोशल मीडिया पर क्या झेलना पड़ता होगा। मुंबई पुलिस     ने लिखा- हमने आपकी शिकायत सोशल मीडिया सेल को भेज दी है। 

शाहरुख खान के साथ किया काम 
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड में शाहरुख खान के साथ कभी हां कभी ना से डेब्यू किया था। ये फिल्म हिट रही और इसमें उन्हें काफी पसंद भी किया गया। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सुचित्रा एक सिंगर भी हैं। 

सुचित्रा की एलबम्स डोले डोले, दम तारा, जिंदगी ने उन्हें फैंस के बीच बहुत पॉपुलर बना दिया था। वे एक प्रशिक्षित शास्त्रीय संगीत सिंगर हैं। सुचित्रा से पहले भी कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और बुलिंग की शिकायत की थी। मुंबई पुलिस ने इसका तुरंत जवाब दी है।     
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर