Sonakshi Sinha Glamorous Photos: कितनी ग्लैमरस हो गई हैं सोनाक्षी सिन्हा, ये 10 तस्वीरें हैं सबूत

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। देखें सोनाक्षी की ये 10 खूबसूरत फोटोज।

Sonakshi Sinha
Sonakshi Sinha 
मुख्य बातें
  • पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं सोनाक्षी सिन्हा।
  • सोनाक्षी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती हैं।
  • देखें सोनाक्षी सिन्हा की ये 10 ग्लैमरस फोटोज।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में फिल्म दबंग से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वो सलमान खान के अपोजिट नजर आईं। फिल्म में सोनाक्षी को काफी पसंद किया गया था और इसके लिए उन्होंने बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। 

इसके बाद सोनाक्षी ने कई फिल्मों में काम किया और अलग- अलग तरह के रोल निभाए, जिनके लिए उन्हें काफी सराहा गया। सोनाक्षी ना केवल फिल्मों को बल्कि अपने स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वो इंडियन से लेकर वेस्टर्न वेयर तक में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस लगती हैं। सोनाक्षी अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं। देखें सोनाक्षी सिन्हा की 10 खूबसूरत तस्वीरें। 

सोनाक्षी ने घटाया था 30 किलो वजन

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनाक्षी सिन्हा काफी हेल्दी थीं और उनका वजन 95 किलो था। सोनाक्षी ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना करीब 30 किलो वजन कम किया था, लेकिन फिल्मों में कदम रखने के बाद उन्हें अपने वजन के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लोगों का कहना था कि वो दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह स्लिम- ट्रिम नहीं हैं। सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग उनके बारे में क्या कहते हैं, केवल फिटनेस पर उनका फोकस है। सोनाक्षी ने बताया था कि अपने ज्यादा वजन की वजह से स्कूल में भी बच्चे उनका मजाक उड़ाते थे।

इन फिल्मों में किया है काम

हम सोनाक्षी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो अब तक बॉलीवुड के कई नामी एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। सोनाक्षी ने दबंग, राउडी राठौड़, सन ऑफ सरदार, दबंग 2, हिम्मतवाला, लुटेरा, बुलेट राजा, आर... राजकुमार, हॉलीडे, एक्शन जैक्सन, तेवर, अकीरा, फोर्स 2, हैप्पी फिर भाग जाएगी, लाल कप्तान और दबंग 3 जैसी फिल्मों में काम किया। 

वर्कफ्रंट

सोनाक्षी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म दबंग 3 में नजर आई थीं। इसमें एक बार फिर सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को पसंद किया गया था। अब सोनाक्षी, अजय देवगन की फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर