सोनम कपूर-आनंद आहूजा की शादी में आया था ये पाकिस्तानी मेहमान, इमरान खान से है खास कनेक्शन

Sonam Kapoor Wedding Anniversary: सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की आज दूसरी सालगिरह है। सोनम कपूर की शादी में पाकिस्तान से एक खास मेहमान आया था। जानिए कौन था ये मेहमान...

Sonam Kapoor, Anand Ahuja
Sonam Kapoor, Anand Ahuja 
मुख्य बातें
  • सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं।
  • सोनम और आनंद साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे।
  • सोनम कपूर की शादी में पाकिस्तानी कपल काफी सुर्खियों में रहा था।

मुंबई.सोनम कपूर और आनंद आहूजा आज (8 मई ) को अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी मना रहे हैं। सोनम और आनंद साल 2018 में सिख धर्म के आनंद कारज के जरिए शादी के बंधन में बंधे थे। इसमें चार फेरे लिए जाते हैं। सोनम की शादी में बी टाउन के कई सेलेब्स शामिल हुए थे। हालांकि, उनकी शादी में एक पाकिस्तानी मेहमान ने ध्यान खींचा था। 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी में पाकिस्तानी मूल के कारोबारी भाई अनील और नबील मुसर्रत शादी में शिरकत करने के लिए खासतौर पर मुंबई आए हैं।  ये दोनों लंदन से शादी में शामिल होने मुंबई पहुंचे थे।

अनील और नबील मुसर्रत सोनम कपूर के पापा और एक्टर अनिल कपूर के करीबी हैं। अनिल कपूर और नबील मुसर्रत एक दूसरे को 25 साल से जानते थे। दोनों का परिवार काफ करीबी है। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट thenews.com.pk के मुताबिक अनील मुसर्रत पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की पार्टी के भी फाइनेंसर देते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Sonams weddings #jaquelinefernandez #mumbai A post shared by NABEEL (BEELY) (@nabeel_mussarat) on


ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी। दोनों को मिलवाने का क्रेडिट उनकी कॉमन फ्रेंड परनिया कुरैशी को जाता है। सोनम ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'मैंने आनंद को डेट करना शुरू किया था, तो उसके दो महीने बाद मेरा जन्मदिन था। इस दिन आनंद ने एक सरप्राइज प्लान किया।'

बकौल सोनम- 'उन्होंने मुंबई के एक रेस्टॉरेंट को बुक किया और मेरी पसंद के मुताबिक मेन्यू और म्यूजिक प्लान किया। मैं वहां पहुंची और आनंद ने मुझे एक हाथ से लिखा हुआ कार्ड गिफ्ट किया। ये टाइम बहुत ही अच्छा था। इससे पहले किसी ने मेरे लिए ऐसा कुछ नहीं किया था।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
RheeBee! she hides it well but she’s the most giving person I know. @rheakapoor Happy Birthday! A post shared by anand s ahuja (@anandahuja) on

आनंद आहूजा ने दिया ये गिफ्ट 
आनंद आहूजा ने एनिवर्सरी पर खास गिफ्ट भी दिया है। सोनम का ये स्पेशल गिफ्ट है- Nintendo Switch. सोनम ने इसकी फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी पोस्ट की है। सोनम ने लिखा- 'आनंद मुझे अच्छे से समझते हैं।'

सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा एक नामी बिजनेसमैन हैं। आनंद आहूजा क्लोदिंग ब्रैंड 'Bhane'के सीईओ और को-फाउंडर हैं। आनंद आहूजा के पास ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी प्रॉपर्टी है। दिल्ली, मुंबई और लंदन में आनंद अपनी प्रॉपर्टी बना चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर