सोनम कपूर ने खास अंदाज में किया बेटे का वेलकम, बेटे को एकटक निहारते दिखे आनंद अहूजा

Sonam Kapoor Baby viral Video : सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे को जन्म दिया था। एक्ट्रेस अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर वापस पहुंचीं। इस दौरान सोनम और आनंद ट्विनिंग लुक में नजर आए।

sonam kapoor and anand ahuja
sonam kapoor and anand ahuja  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अस्पताल से डिस्चार्ज होकर सोनम कपूर पहुंचीं घर
  • सोनम कपूर के बेबी के लिए घर में रखी गई पूजा
  • सोनम और आनंद अहूजा ट्विनिंग आउटफिट में नजर आए

Sonam Kapoor Baby viral Video : सोनम कपूर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर वापस आई हैं। एक्ट्रेस के साथ उनके पति आनंद अहूजा नजर आए। सोनम ने 20 अगस्त को बेटे जन्म दिया था। न्यूबॉर्न बेबी के वेलकम के लिए घर में पूजा रखी गईं। इस दौरान सोनम कपूर के घर के बाहर मीडिया का जमावड़ा दिखा। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के बेटे की वेलकम वीडियो छाई हुई हैं। वीडियो में सोनम कपूर अपने पति आनंद अहूजा के साथ नजर आ रही हैं।

वीडियो में सोनम के पति आनंद अहूजा अपने बेटे को निहारते हुए नजर आए। पिता और बेटे का ये क्यूट जेश्चर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। आनंद अपने बेटे को एकटक देखते हुए नजर आ रहे हैं,  वहीं, सोनम उनके बगल में खड़ी नजर आ रही हैं। सोनम और आनंद इस दौरान व्हाइट आउटफिट में नजर आए। फैंस सोनम और आनंद को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

बेटे को प्यार से निहारते दिखे आनंद अहूजा

ये भी पढ़ें - KBC 14 : एक करोड़ के सवाल पर पहुंचीं महिला, बोलीं- नहीं दूंगी पति को कोई गिफ्ट, जानिए क्या है मामला?


कपूर खानदान के लिए ये पल बहुत स्पेशल है। आनंद और अनिल ने अपने घर के बाहर मीडिया पर्सन्स को मिठाइयां बांटी। नाना बनने की खुशी अनिल कपूर के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सोनम कपूर के बच्चे को देखकर रिया काफी इमोशनल हो गई थीं। रिया और सोनम के बेटे का वीडियो काफी प्यारा था। सोनम ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है।सोनम ने हाल ही में अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं। सोनम की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर