Coronavirus के चलते फिल्म तकनीशियनों को हुई रोजी-रोटी की समस्या, मदद के लिए आगे आईं Sonam Kapoor

बॉलीवुड
Updated Mar 18, 2020 | 07:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Coronavirus crisis: कोरोना वायरस के चलते शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। जिससे दैनिक मजदूरी वाले इंडस्ट्री के तकनीशियनों और वर्कर्स के लिए रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। इनकी मदद के लिए सोनम कपूर आगे आई हैं।

Sonam Kapoor wants to help film technicians during coronavirus crisis
Sonam Kapoor wants to help film technicians during coronavirus crisis 
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दी गई हैं सभी शूटिंग्स
  • दैनिक मजदूर वाले लोगों को हुई परेशानी
  • सोनम कपूर ने बढ़ाया मदद के लिए हाथ

कोरोना वायरस पूरी दुनिया में आग की तरह फैल रहा है। कई देश इसकी चपेट में हैं और अब पूरी दुनिया में इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। अकेले भारत में ये आंकड़ा 100 पार कर चुका है। WHO ने इसे महामारी घोषित कर दिया है और उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है। राज्य सरकारें, फेडरेशंस और प्राधिकरण भी COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं। इसी के चलते मॉल, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक जगहों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

कोरोना वायरस का असर बॉलीवुड पर भी दिख रहा है। फिल्मों की शूटिंग 19 मार्च से 31 मार्च तक रद्द कर दी गई है। ऐसे में इंडस्ट्री से जुड़े जो लुक हर दिन की मजदूरी से पैसे कमा कर खाना खाते थे, उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने जरूरतमंदों की मदद करने का फैसला लिया है। इसके लिए एक प्रेस रिलीज जारी की है। मदद के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आगे आई हैं।

दरअसल अशोक पंडित ने FWICE की प्रेस रिलीज शेयर करते हुए ट्वीट किया कि प्रिय फिल्म निर्माताओं, FWICE सभी जरूरतमंद संबद्ध सदस्यों के लिए राशन और दैनिक जरूरत की सामग्री वितरित कर रहा है। हम आपसे तकनीशियनों और वर्कर्स की मदद के लिए एक साथ आने का और हाथ बंटाने का अनुरोध करते हैं, जो इस संकट में सबसे बुरी तरह प्रभावित होते हैं...#CoronaCrisis।

सोनम कपूर ने अशोक पंडित के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मदद की इच्छा जाहिर की। उन्होंने लिखा कि अशोक जी कृपया मुझे बताएं कि मैं कैसे योगदान दे सकती हूं। मैं अपने फोन पर उपलब्ध हूं। सोनम के इस ट्वीट का अशोक पंडित ने जवाब देते हुए कहा कि निश्चित रूप से...हम सभी को इसके लिए एकजुट होने की जरूरत है। हम आपसे संपर्क करेंगे। कृपया सुरक्षित रहें।

बत दें कि FWICE द्वारा वितरण की प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू होकर एक हफ्ते तक चलेगी। ये वितरण रविवार को गोरेगांव वेस्ट के फिल्मीस्तान स्टूडियो में किया जाएगा। ये सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर