Sonu Nigam Son: बेटे नीवान को सिंगर नहीं बनाना चाहते हैं सोनू निगम, कहा- 'कम से कम भारत में कतई नहीं'

Sonu Nigam Son: सोनू निगम ने अपने बेटे नीवान के करियर को लेकर बड़ी बात कही है। सोनू निगम ने कहा है कि वह नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा नीवान सिंगर बने। भारत में तो कतई नहीं। जानिए क्या कहा सिंगर ने...

Sonu Nigam
Sonu Nigam 
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने अपने बेटे नीवान पर कई खुलासे किए हैं।
  • सोनू निगम ने कहा कि वह नहीं चाहते कि उनका बेटा सिंगर बने।
  • सोनू निगम के मुताबिक वह अपने बेटे को भारत में सिंगर नहीं बनाना चाहते हैं।

मुंबई. सोनू निगम के बेटे नीवान निगम भी बेहद अच्छा गाते थे। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियोज वायरल हुए थे। लेकिन, अब सोनू निगम ने कहा है कि वह नहीं चाहते हैं कि उनका बेटा सिंगर बने।  

सोनू निगम ने एक इंटरव्यू में कहा है कि नीवान निगम, 'सच कहूं तो मैं अपने बेटे को सिंगर नहीं बनाना चाहता। कम से कम भारत में तो मैं कतई नहीं बनाना चाहता हूं। उसे इस देश से पहले ही बाहर निकाल दिया है।'

बकौल सोनू निगम, 'नीवान संयुक्त अरब अमीरात के सबसे बेहतरीन गेमर्स में से एक हैं। वह एक बेहद टैलेंटेड बच्चा है। उसे क्या करना है, इसके बारे मैं उसे नहीं बताना चाहता। वह फोर्टनाइट गेम खेलने में नंबर दो है।'

Sonu Nigam says he does not want his son to become a singer at least in India

सोनू निगम बोले- पैदाएशी सिंगर है बेटा 
सोनू निगम बेटे की सिंगिंग पर बोले, 'वो पैदायशी सिंगर है।' नीवान बचपन में अपने पिता सोनू निगम के साथ कई बार स्टेज में परफॉर्म कर चुके हैं। इसके अलावा वह रिकॉर्डिंग स्टूडियो में दिखाई गए हैं।'

नीवान ने हाल ही में एक ऑनलाइन कॉन्सर्ट में अपने पिता सोनू निगम के साथ परफॉर्म किया है। आपको बता दें कि शादी के करीब 5 साल बाद 2007 में उनके बेटे नेवान का जन्म हुआ।

Sonu Nigam son | [EXCLUSIVE] Sonu Nigam: I don't want my son to become a singer, at least not in India

रिलीज किया था नया गाना
सोनू निगम ने हाल ही में अपना नाया गाना 'ईश्वर का वो सच्चा बंदा' को रिलीज किया है। यह गाना गांधीजी के पसंदीदा भजन वैष्णव जन का हिंदी वर्जन है। ये गाना सोनू निगम ने दुबई में रहकर ही तैयार किया है।'

Sonu Nigam doesn't want son Neevan to be a singer - Daily Times

सोनू निगम फिलहाल दुबई में ही हैं। सोनू ने लॉकडाउन में  मड आइलैंड स्थित बंगले को कोरोना से संक्रमित मरीजों की देखभाल करने वाले मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए खोल दिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर