दुबई में फंसे सोनू निगम ने कोरोना मरीजों के लिए खोला अपना बंगला, डॉक्टर भी कर सकते हैं आराम

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम कोरोना वायरस के कारण फिलहाल दुबई में है। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने अपना बंगला कोरोना वायरस के पीड़ित मरीजों और मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए खोल दिया है।

Sonu Nigam
Sonu Nigam 
मुख्य बातें
  • सोनू निगम फिलहाल दुबई में फंसे हुए हैं।
  • सोनू निगम ने अपना मुंबई स्थित बंगला कोरोना वायरस से पीड़ितों और मेडिकल प्रोफेशनल के लिए खोल दिया है। 
  • सोनू निगम ने कहा- 'पूरी दुनिया के लिए यह बहुत कठिन वक्त है।'

मुंबई. सोनू निगम लॉकडाउन के कारण फिलहाल दुबई में फंसे हुए हैं। हालांकि, विदेश में रहने के बावजूद वह लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। सोनू निगम ने अपना मुंबई स्थित बंगला कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों और मेडिकल प्रोफेशनल के लिए खोल दिया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सोनू निगम ने मुंबई के मड आइलैंड स्थित बंगले को कोरोना से संक्रमित मरीजों और उनकी देखभाल करने वाले मेडिकल प्रोफेशनल्स के लिए खोलने का फैसला किया है।

सोनू निगम ने कहा- 'पूरी दुनिया के लिए यह बहुत कठिन वक्त है। इस वक्त जो जैसे कर सकता है, उसे वैसे भारत सरकार की मदद करनी चाहिए। किसी का भी घर, मकान या बंगला खाली हैं, तो उन्हें इसका इस्तेमाल भारत सरकार की मदद करने में करना चाहिए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#SingAndPrayWithSonu A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

सोनू ने कहा- भारत है तैयार 
सोनू निगम ने आगे कहा- अगर इटली, स्पेन और यूकेन की मौजूदा हालत देखें, मुझे लगता है कि इंडिया इसके लिए तैयार है। हमारे देश में 130 करोड़ से ज्यादा देशवासी है। ऐसे में खतरा काफी ज्यादा है। हम हमारे देश के अस्पतालों में इतनी जगह नहीं है। 

बकौल सोनू निगम- 'ब्रिटेन को देखें वह इस समस्या से कैसे मुकाबला कर रहा है। उन्होंने एक किलोमीटर लंबा इमरजेंसी वार्ड तैयार किया है ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीजों इसमें रह सके। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू निंग करजात स्थित अपने फॉर्म हाउस को भी कोरोना वायरस पीड़ित के लिए खोल सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

दुबई में फंसे हैं सोनू निगम 
सोनू निगम फिलहाल दुबई में फंसे हैं। सोनू ने दुबई से सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में सोनू ने कहा-मैं उम्मीद करता हूं कि सब अपने घर पर होंगे और हम भी हैं। दरअसल मैं दुबई में अपने घर पर हूं। मैं आज भारत आने वाला था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#safehands #socialdistancing #staysafe A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on

बकौल सोनू निगम- 'बीती रात को मेरी फ्लाइट रद्द हो गई और अगर मैं आज रात को आता हूं तो मुझे 14 दिनों तक क्वारांटीन रहना पड़ेगा और इस दौरान हो सकता है कि मैं नॉर्मल जिंदगी नहीं जी पाऊ। इसलिए जबतक चीजें सामान्य नहीं होतीं, तब तक मैं दुबई में रहूंगा।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर