महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी से मिले Sonu Sood, राज्यपाल ने किया मदद का वादा

Sonu Sood Meets Maharashtra Governor: लॉकडाउन में प्रवासियों को अपने घर पहुंचाने के लिए सोनू सूद की काफी तारीफ हो रही है। अब इस मुद्दे पर सोनू सूद महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी से मिले हैं।

Sonu Sood, Bhagat Singh Koshyari
Sonu Sood, Bhagat Singh Koshyari 
मुख्य बातें
  • सोनू सूद प्रवासियों को वापस घर भेजने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
  • सोनू सूद इस मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोशियारी से मिले हैं।
  • भगत सिंह कोशियारी ने उन्हें मदद करने का वादा किया है।

मुंबई. लॉकडाउन में प्रवासियों को उनके घर भेजने पर सोनू सूद की काफी तारीफ हो रही है। सोनू सूद दिन-रात सोशल मीडिया पर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। अब सोनू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से मुलाकात की है। 

भगत सिंह कोशियारी ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद के साथ मुलाकात की फोटोज शेयर की है। महाराष्ट्र के गवर्नर ने लिखा- 'फिल्म स्टार सोनू सूद ने शनिवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुंबई में मुलाकात की है। 

ट्वीट में आगे लिखा है-  'सोनू सूद ने राज्यपाल को प्रवासियों को घर भेजने और खाना खिलाने के बारे में जानकारी दी है। गवर्नर कोश्यारी जी ने सोनू सूद के अच्छे काम की तारीफ की है और उन्हें पूरा सपोर्ट करने का आश्वासन दिया है।'

ओडीशा के सीएम ने भी की तारीफ 
सोनू सूद की तारीफ ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने भी की है। दरअसल सोनू सूद ने केरल में फंसीं ओडिशा की 177 महिलाओं को उनके घर फ्लाइट से पहुंचाया था।  सीएम नवीन पटनायक ने ट्वीट में लिखा है- 'ओडिशा की लड़कियों की आगे आकर मदद करने के लिए शुक्रिया सोनू सूद।'

नवीन पटनायक लिखते हैं- लॉकाडाउन में के कारण केरल में फंसी लड़कियों को सही सलमात घर तक पहुंचाने के लिए थैंक्स। इंसानियत के नाते अपके द्वारा उठाया गया कदम काबिले तारीफ है।'



बॉलीवुड सेलेब्स कर रहे हैं तारीफ 
सोनू सूद को बॉलीवुड सेलेब्स से तारीफ मिल रही है। शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर  'एक सुपरहीरो सामने आकर बिना थके काम कर रहा है ताकी उसके देश के जरूरतमंद नागरिक अपने घरों को सुरक्षित पहुंच सकें। मुझे आप पर गर्व है सोनू।'

आपको बता दें कि सोनू सूद ने प्रवासियों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 18001213711 जारी किया है। इसके अलावा उन्होंने वॉट्सऐप नंबर  भी जारी किया है। इसमें जानकारी देनी होगी कि आपको कहां जाना है और कितने लोग हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर