Sooraj Pancholi Transformation: 16 अंडे और डेढ़ किलो दूध की डाइट लेकर Hawa Singh बने सूरज पंचोली

Sooraj Pancholi Transformation for Hawa Singh: आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली जल्‍द ही हर‍ियाणा के हैवी वेट बॉक्‍सर हवा सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे।

Sooraj Pancholi Transformation for Hawa singh
Sooraj Pancholi Transformation for Hawa singh 

Sooraj Pancholi Transformation for Hawa Singh: बॉलीवुड एक्‍टर आदित्‍य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली जल्‍द ही हर‍ियाणा के हैवी वेट बॉक्‍सर हवा सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। मंगलवार को सुपरस्‍टार सलमान खान ने हवा सिंह फ‍िल्‍म का पोस्‍टर रिलीज किया जिसमें सूरज पंचोली नजर आए। पोस्‍टर में सूरज काफी दमदार लग रहे थे। उनकी बॉडी पर पहलवानों वाली नजर आ रही थी। 

प्रकाश नांबियार के निर्देशन में बनने वाली इस फ‍िल्‍म के लिए सूरज पंचोली ने काफी मेहनत की। हवा सिंह जैसे पहलवान के रोल के ल‍िए सूरज ने 5 महीनों तक रोजाना 6 घंटे की ट्रेनिंग करते थे। इतना ही नहीं, उनकी डाइट भी पूरी तरह से बदल गई थी।  सूरज पंचोली ने फिल्म में हवा सिंह की बॉडी एक्वायर करने के लिए 10 किलो वजन बढ़ाया है। वह दिन में 16 अंडे खाते थे और डेढ़ किलो दूध पीते थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sooraj Pancholi (@soorajpancholi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sooraj Pancholi (@soorajpancholi) on

बता दें कि हवा स‍िंह 11 बार हैवी वेट कैट‍िगरी में नेशनल चैंप‍ियन बने थे। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर उन्‍होंने एश‍ियन गेम्‍स में दो बार लगातार गोल्‍ड मेडल जीता था ज‍िसकी बराबरी 2008 तक कोई बॉक्‍सर नहीं कर पाया था। 1966 में उनको अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मान‍ित क‍िया गया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sooraj Pancholi (@soorajpancholi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sooraj Pancholi (@soorajpancholi) on

संन्‍यास के बाद हवा सिंह ने भ‍िवानी बॉक्‍स‍िंग क्‍लब की स्‍थापना की जहां से देश को कई बेहतरीन मुक्‍कबाज मिले हैं। ओल‍िंप‍िक पदक जीतने वाले व‍िजेंदर सिंह इन्‍हीं हवा सिंह की एकेडमी से बॉक्‍स‍िंग के गुर सीख चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर