Hot Photos: श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर ने फ्लोरल बिकिनी में लगाया हॉटनेस का तड़का, तस्‍वीरें देख फैंस हुए क्‍लीन बोल्‍ड

Janhvi Kapoor in Bikini: जान्‍हवी कपूर इन दिनों दुबई में वैकेशन इंजॉय कर रही हैं। वह अपनी बहन खुशी कपूर और पापा बोनी कपूर के साथ क्‍वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्‍होंने बिकिनी में अपनी कुछ तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की हैं।

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्‍हवी कपूर दुबई में कर रहीं वैकेशन इंजॉय
  • छोटी बहन खुशी कपूर और पिता बोनी कपूर भी हैं साथ
  • जान्‍हवी की नई तस्‍वीरों और वीडियो को देख फैंस हुए क्रेजी

 Janhvi Kapoor in Dubai: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जान्हवी कपूर अक्‍सर अपनी हॉटनेस से लोगों का दिल चुराती नजर आती हैं। इस बार भी अदाकरा का कुछ ऐसा ही हॉट अवतार देखने को मिल रहा है। दरअसल उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिकिनी में कुछ तस्‍वीरें पोस्‍ट की हैं, जिसमें वह काफी बोल्‍ड नजर आ रही हैं। प्रिंटेड बिकिनी में उनके इस हॉट लुक को देख फैंस क्‍लीन बोल्‍ड हो गए हैं। 

janhvi kapoor

जान्‍हवी की ये तस्‍वीरें दुबई की हैं। इन दिनों वह अपनी बहन खुशी और पिता बोनी कपूर के साथ दुबई में  क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। रूही स्टार जान्‍हवी अपनी पोस्‍ट से फैंस को दीवाना बना रही हैं। वह लगातार प्रशंसकों को अपने वैकेशन की अपडेट दे रही हैं। गुरुवार शाम उन्‍होंने बिकिनी में अपनी कुछ सिजलिंग तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर धमाल मचाया। हालांकि, जिस बात ने सबका ध्यान खींचा वह था उनका मजाकिया कैप्शन।

janhvi kapoor

उनके द्वारा साझा की गई तस्वीरों में, जान्हवी कपूर को हॉट फ्लोरल बिकिनी सेट में देख इंटरनेट का पारा बढ़ गया। जान्हवी तस्वीरों में नम बालों के साथ काफी हॉट लग रही थीं। वहीं वीडियो में उनकी खिलखिलाहट देख प्रशंसकों के चेहरे पर मुस्‍कान भी आई। जान्‍हवी ने मजेदार कैप्‍शन देते हुए लिखा, लुंगी डांस। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर को आखिरी बार हॉरर-कॉमेडी मूवी रूही में राजकुमार राव और वरुण शर्मा के साथ देख गया था। वर्तमान में, उनके पास उसके लिए कई दिलचस्प प्रोजेक्‍ट हैं। वह 2008 में आई कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित मूवी में नजर आएंगी। इसके अलावा, उनके पास पाइपलाइन में सिद्धार्थ सेनगुप्ता की ब्लैक कॉमेडी और गुड लक जेरी भी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर