Sridevi Prayer Meet: प्रार्थना सभा में जान्हवी कपूर को आई श्रीदेवी की याद, पिंक साड़ी में लगीं मां की परछाई

बॉलीवुड
Updated Mar 04, 2020 | 18:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sridevi Prayer Meet: श्रीदेवी की प्रार्थना सभा के लिए जान्हवी कपूर चेन्नई पहुंची थीं। उन्होंने यहां की कुछ फोटोज शेयर की, जहां वे एक पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं।

Janhvi Kapoor at Sridevi Prayer Meet
Janhvi Kapoor at Sridevi Prayer Meet  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • जान्हवी कपूर ने शेयर की फोटोज
  • श्रीदेवी की प्रार्थना सभा के लिए पहुंची थीं चेन्नई
  • पिंक साड़ी में मां की तरह दिखीं जान्हवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी और प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। हाल ही में वे श्रीदेवी की प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंची थीं। मंगलवार शाम उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। हिंदू कैलेंडर के हिसाब से 4 मार्च को श्रीदेवी की दूसरी पुण्यतिथि है। जिसमें जान्हवी और बोनी कपूर पहुंचे थे। हाल ही में जान्हवी ने यहां की कुछ फोटोज शेयर की।

एक वेबसाइट के मुताबिक चेन्नई में श्रीदेवी के करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच एक पूजा रखी गई। जान्हवी ने इसी प्रार्थना सभा की कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। यहां जान्हवी एक पिंक साड़ी पहने हुए अपनी मां की परछाई लग रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Wish u were here A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

जान्हवी की प्लेन पिंक साड़ी पर गोल्डन बॉर्डर दिया गया है, उन्होंने इसके साथ बॉर्डर के मैचिंग का गोल्डन ब्लाउज कैरी किया है। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन झुमकों और कंगन से एक्सेसराइज किया है। सटल मेकअप के साथ बिंदी में जान्हवी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो उन्होंने अपने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ चोटी में बांधा हुआ है। इसके साथ जान्हवी ने श्रीदेवी के लिए लिखा, 'काश आप यहां होती।' जान्हवी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में श्रीदेवी और बोनी कपूर की एक थ्रोबैक फोटो और श्रीदेवी की बचपन की तस्वीर भी शेयर की है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Miss you everyday A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

 

पुण्यतिथि पर शेयर की थी थ्रोबैक फोटो
इससे पहले 24 फरवरी को भी जान्हवी ने श्रीदेवी के साथ एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा था। ये फोटो जान्हवी के बचपन की थी और वे श्रीदेवी को गले लगाए सोफे पर लेटी हुई दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि हर दिन आपको मिस करती हूं। बता दें कि दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हुई थी।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो जान्हवी कपूर जल्द ही फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी रूहीआफ्जाना और कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ताना 2 में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर