जब सोते हुए को-एक्टर पर कूदे वरुण धवन, स्ट्रीट डांसर 3 डी के सेट से आया मजेदार वीडियो

बॉलीवुड
Updated Aug 19, 2019 | 20:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टार कास्ट काफी मस्ती करते नजर आए थे। हाल ही में एक खास वीडियो सामने आया है।

Varun Dhawan
Varun Dhawan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • स्ट्रीट डांसर थ्री डी में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे
  • हाल ही में सेट से खास वीडियो सामने आया है, जिसमें वरुण को-एक्टर के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं
  • वीडियो में वरुण धवन के साथ कोरियोग्राफर राघव जुएल भी दिखाई दे रहे हैं

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर ने हाल ही में नई फिल्म स्ट्रीड डांसर थ्री डी की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की शूटिंग के दौरान स्टार कास्ट एकदूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है। शूटिंग के दौरान रिहर्सल के कई वीडियो सामने आए है जिसमें स्टार कास्ट काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में एक और नया वीडियो सामने आया है।

हाल ही में स्ट्रीट डांसर 3 डी के एक्टर और कोरियोग्राफर राघव जुएल ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राघव के साथ वरुण धवन भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वरुण अपने को-एक्टर को जगाने उनके कमरे में आते हैं। दरअसल फिल्म के को-एक्टर सुशांत पुजारी अपने कमरे में सो रहे थे, तभी वरुण चुपके से आकर उनपर कूदना शुरू कर देते हैं।वरुण के ऐसा करने के बाद राघव भी वहां पहुंच जाते हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए राघव ने लिखा- 'हमे कभी भी एक साथ नहीं रहना चाहिए'। इस वीडियो पर सुशांत पुजारी ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा 'वो इस दिन को मिस कर रहे हैं। वरुण धवन और राघव चलो लंदन चलते हैं।' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raghav Juyal (@raghavjuyal) on

 

बता दें कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद स्टार कास्ट इसे सेलिब्रेट करते नजर आए थे। रेमो डिसूजा की डांस बेस्ड ये तीसरी फिल्म है जिसे भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा नोरा फतेही, प्रभु देवा जैसे एक्टर्स मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म को खत्म करने के बाद वरुण धवन अपनी नई फिल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में वो सारा अली खान के साथ नजर आएंगे। फिल्म अगले साल एक मई को रिलीज होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर