Street Dancer 3D: वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर 3d में ऐसा होगा श्रद्धा कपूर का लुक, देखें नया पोस्‍टर

बॉलीवुड
Updated Dec 13, 2019 | 12:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shraddha Kapoor first look in Street Dancer 3D : स्ट्रीट डांसर 3d में वरुण धवन का लुक कैसा होगा, ये तो मेकर्स ने पहले जारी कर दिया था और अब श्रद्धा कपूर का भी फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है।

Shraddha kapoor
Shraddha kapoor  

Shraddha Kapoor first look in Street Dancer 3D : बॉलीवुड के डायरेक्‍टर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही फ‍िल्‍म स्ट्रीट डांसर 3d में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की जुगलबंदी नजर आएगी। डांस आधारित इस फ‍िल्‍म में वरुण धवन का लुक कैसा होगा, ये तो मेकर्स ने पहले जारी कर दिया था और अब श्रद्धा कपूर का भी फर्स्‍ट लुक सामने आ गया है। मेकर्स ने श्रद्धा कपूर का प्रदर्शन करते हुए नया पोस्‍टर जारी किया है। श्रद्धा ने भी अपने सोशल मीडिया पर नया पोस्‍टर साझा किया है। 

पोस्‍टर में श्रद्धा कपूर डांस फ्लोर पर नजर आ रही हैं, वहीं उन्‍होंने शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। श्रद्धा कपूर का लुक काफी प्रभावित कर रहा है। पोस्‍टर में वह काफी हॉट लग रही हैं। बता दें कि मेकर्स ने एक दिन पहले पोस्‍टर के साथ स्ट्रीट डांसर 3d के ट्रेलर की रिलीज डेट जारी की थी। इस फिल्‍म का ट्रेलर 18 दिसंबर को सामने आएगा। 

इस फिल्‍म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ नोरा फतेही, प्रभु देवा, पुनीत पाठक, राघव जुयाल और धर्मेश येलांडे सपोर्टिंग भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फ‍िल्‍म 24 जनवरी को यानि गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी डांस पर आधारित है। इस फ‍िल्‍म में दर्शकों को पंजाबी के फेमस सॉन्ग का रिक्रिएट वर्जन देखने को मिलेगा। पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के पॉपुलर सॉन्ग 'लाहौर' को इस फिल्म के लिए रिक्रिएट किया गया है। फिल्म में कुल 12 गाने होंगे जिनमें से 3 या 4 गाने हिट पंजाबी सॉन्ग के रिक्रिएट वर्जन होंगे।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर