आर्यन खान को जमानत मिलते ही सुहाना खान की झलकी खुशी, बचपन की फोटो शेयर कर लिखा- I Love You

Suhana Khan childhood photo with Aryan Khan and Shahrukh khan| आर्यन को जमानत मिलने के बाद, बहन सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर भाई आर्यन खान और उनके पिता शाहरुख खान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है...

Suhana Khan childhood photo with Aryan Khan and  Shahrukh khan|
सुहाना खान, आर्यन खान और शाहरुख खान। 
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेल मिल गई है।
  • गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने ड्रग मामले में जमानत दे दी है।
  • नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा मामला दायर किया गया था।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने ड्रग मामले में जमानत दे दी है, जो उनके खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा दायर किया गया था। आर्यन को जमानत मिलने के फैसले से बहन सुहाना खान काफी खुश हैं। इस खुशी को सुहाना ने इंस्टाग्राम के जरिए जाहिर किया है। सुहाना खान ने तीनों की चार मोनोक्रोम तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है जिसमें खुशी के पल दिख रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को 'आई लव यू' कैप्शन दिया है।

जी हां, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने गुरुवार (28 अक्टूबर) को अपने भाई आर्यन खान की जमानत के फैसले के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। आर्यन को बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई क्रूज ड्रग्स जब्ती मामले में जमानत दे दी है। ऐसे में सुहाना ने शाहरुख खान के साथ अपनी और आर्यन के बचपन की एक ब्लैक एंड वाइट फोटो कोलाज पोस्ट किया है। इस तस्वीर के मूमेंट्स काफी प्यारे दिख रहे हैं।

सुहाना की इस पोस्ट पर गौरी खान, महीप कपूर, तानिया श्रॉफ, संजय कपूर, अलाविया जाफरी, सनाया कपूर सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। महज एक घंटे के अंदर सुहाना के इस पोस्ट को 3 लाख से भी ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@suhanakhan2)

आपको बता दें, मुंबई के तट से एक क्रूज शिप पर 2 अक्टूबर को एनसीबी की छापेमारी के बाद अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया गया था। आर्यन, अरबाज और मुनमुन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। ड्रग्स रखने, उसका सेवन करने, प्रतिबंधित ड्रग्स की खरीदी और बिक्री तथा साजिश के लिए उनके खिलाफ एनडीपीएस कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिस्टिस एन डब्ल्यू साम्ब्रे की एकल बैंच ने मामले में सह-आरोपियों अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत दे दी। जस्टिस साम्ब्रे ने कहा कि सभी तीनों अपीलें स्वीकार की जाती है। मैं कल (शुक्रवार) शाम तक विस्तृत आदेश दूंगा।

आर्यन खान की जमानत की खबर के बाद से मुंबई स्थित शाहरुख के बंगले मन्नत के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगा हुआ है। सुहाना खान के अलावा शाहरुख के सबसे छोटे अबराम खान भी खुश नजर आए। अबराम आज अपने घर की छत से प्रशंसको को हाथ हिला कर हाय बोलते नजर आए। 24 दिनों से परिवार से दूर अब आर्यन न केवल अपने घरवालों से मिल सकेंगे, बल्कि दीपावली और पिता शाहरुख के बर्थडे का भी जश्न मना सकेंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर