इस साउथ सुपरस्टार की फिल्म में दिखेगा सुनील शेट्टी का दबंग अवतार, सामने आया 'पहलवान' का फर्स्ट लुक

बॉलीवुड
Updated Jul 30, 2019 | 16:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड के वर्सटाइल और टैलेंटेड एक्टर में से एक सुनील शेट्टी जल्द अपकमिंग फिल्म पहलवान में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर का पहला लुक सामने आया है जिसमें वो देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं।

suniel shetty pehlwaan
suniel shetty  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • किच्चा सुदीप स्टारर फिल्म पहलवान में अहम किरदार में नजर आएंगे सुनील शेट्टी
  • फिल्म में सुनील शेट्टी के किरदार का नाम सरकार है
  • फिल्म इसी साल 12 सितंबर को रिलीज होने वाली है

मैं हूं ना, धड़कन और हेरा फेरी जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग करने वाले सुनील शेट्टी अपकमिंग फिल्म पहलवान में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। काफी समय बाद एक बार फिर से बड़े पर्दे पर सुनील शेट्टी एक्टिंग करते दिखाई देंगे, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में वो अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म पहलवान का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। इस फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में  किच्चा सुदीप के अलावा सुनील शेट्टी, आंकक्षा सिंह ,सुशांत सिंह, कबीर दूहन सिंह, शरत लोहितस्व सहित कई एक्टर्स अहम किरदारों में नजर आएंगे।

तरण आदर्श ने कुछ वक्त पहले इस फिल्म से सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक शेयर किया है। वहीं फिल्म में सुनील शेट्टी के किरदार का नाम सरकार होगा।

 

 

 

 

फिल्म एस कृष्णा डायरेक्ट किया हैं जबकि इस प्रोड्यूस स्वप्ना कृष्णा ने किया है।  किच्चा सुदीप और कृष्णा इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म हेब्बुली में साथ काम कर चुके हैं। बता दें कि पहलवान पहले मई में रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। अब ये फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म एक नहीं बल्कि कई भाषा जैसे कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम में रिलीज होने वाली हैं।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक हेरा फेरी एक्टर एआर मुरुगादॉस की फिल्म दरबार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो रजनीकांत के अपोजिट नजर आएंगे। अब ऐसे में फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्मों के अलावा एक्टर अपनी वर्कआउट को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। 57 साल की उम्र में भी सुनील शेट्टी एकदम फिट नजर आते हैं। अपनी फिटनेस को लेकर एक्टर बताते हैं कि वो रोजाना योगा करते है जिसमें कई तरह के आसन शामिल होते हैं। 20 मिनट प्रणयाम करते हैं, इसके साथ ही मेडिटेशन भी करते हैं। वीक में वो रोजाना तीन या चार बार जिम जरूर जाते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर