यूजर ने सुनील शेट्टी को कहा 'गुटखा किंग', भड़के एक्टर ने कहा- भाई तू अपना चश्मा बदल दे

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने तम्बाकू ब्रैंड से जुड़ने को लेकर गलती से एक्टर सुनील शेट्टी को टैग कर दिया, जिसपर एक्टर ने रिएक्ट करते हुए कमेंट किया। जानें सुनील शेट्टी ने क्या किया रिएक्ट।

Suniel Shetty
Suniel Shetty 
मुख्य बातें
  • यूजर ने एक्टर सुनील शेट्टी को क्यों कहा गुटखा किंग?
  • पोस्ट देख भड़के सुनील शेट्टी ने किया रिएक्ट।
  • यूजर को एक्टर से क्यों मांगनी पड़ी माफी, जानें पूरा मामला।

सोशल मीडिया ने फैंस और सेलेब्स की दूरी को कम कर दिया है। अब सोशल मीडिया के जरिए फैंस सेलेब्स की तारीफ करने के साथ- साथ उनकी आलोचना तक करने से नहीं कतराते। हाल ही में एक यूजर ने तम्बाकू ब्रैंड से जुड़े सेलेब्स की आलोचना करते हुए एक्टर सुनील शेट्टी को टैग कर दिया। 

ये भी पढ़ें: बेहद आलीशान है सुनील शेट्टी का बंगला, कार के सनरूफ जैसे खुलती है छत, प्राइवेट थिएटर समेत ये हैं सुविधाएं

यूजर ने किया सुनील शेट्टी को टैग

एक यूजर ने ट्विटर पर एक्टर अजय देवगन की जगह सुनील शेट्टी को टैग कर दिया। इसके साथ ही उसने शाहरुख खान और अक्षय कुमार को तम्बाकू ब्रैंड को प्रमोट करने को लेकर आलोचना की। यूजर ने तीनों एक्टर्स को टैग कर लिखा, 'आपके बच्चों को आप पर शर्म आनी चाहिए कि आप देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। भारत को कैंसर की तरफ मत लेकर जाओ।' इसके साथ यूजर ने भारत का गुटखा किंग हैशटैग (#GutkaKingofIndia) का इस्तेमाल किया।

सुनील शेट्टी ने किया ये कमेंट

इसके बाद सुनील शेट्टी ने इसपर रिएक्ट करते हुए कमेंट किया और लिखा, 'भाई तो अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बदल दे।' इसके बाद यूजर को तुरंत अपनी गलती का एहसास हो गया और उसने एक्टर से माफी मांग ली। यूजर ने कमेंट पर जवाब देते हुए लिखा, 'सॉरी, वो गलती से गलत टैग कर दिया और मेरा मकसद आपको दुख पहुंचाने का नहीं था भाई। बहुत सारा प्यार। यहां अजय देवगन होना चाहिए था। क्योंकि मैं आपका फैन हूं तो हमेशा टैग में वो सबसे पहले आता है।'

ये भी पढ़ें: इलायची ब्रैंड से जुड़ने के लिए अक्षय कुमार ने फैंस से मांगी माफी, लिखा- मैं अपने कदम पीछे लेता हूं

यूजर्स के निशाने पर आए थे अक्षय कुमार

मालूम हो कि हाल ही में एक्टर अक्षय कुमार भी इस तम्बाकू ब्रैंड से जुड़े थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी नाराजगी जाहिर की। इसके बाद अक्षय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से माफी मांगते हुए लिखा था कि वो खुद को इस ब्रैंड से अलग कर रहे हैं। अक्षय ने पोस्ट कर लिखा था, 'मैं माफी चाहता हूं। मैं अपने सभी फैंस और शुभ चिंतकों से माफी मांगना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों में मिले आप सभी के रिएक्शन का मुझपर बहुत असर हुआ है। मैंने तंबाकू का समर्थन ना ही किया है और न ही करूंगा। मैं विमल इलाइची के साथ जुड़ने पर आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। पूरी विनम्रता के साथ, मैं पीछे हटता हूं। मैंने इसकी फीस को अच्छे काम में लगाने का फैसला किया है। हो सकता है कि कॉन्ट्रैक्ट की अवधि तक ब्रैंड इस ऐड को दिखाता रहे लेकिन मैं भविष्य में इस तरह के फैसले लेने का वादा करता हूं। बदले में मैं हमेशा आपके प्यार और शुभकामनाएं मांगता रहूंगा।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर