Ahan Shetty Debut: Tadap में बनेगी सुनील शेट्टी के बेटे और Tara Sutaria की जोड़ी, पोस्‍टर संग रिलीज डेट घोषित

Ahan Shetty Bollywood Debut: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अब अपना बॉलीवुड सफर शुरू करने जा रहे हैं। वह मिलन लूथरिया द्वारा निर्देशित फिल्म में नजर आएंगे।

Ahan Shetty movie, Ahan Shetty movie tadap, Ahan Shetty movie name, Ahan Shetty movie release date, Ahan Shetty movie poster, Ahan Shetty movie trailer, Ahan Shetty upcoming film
Ahan Shetty की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म Tadap इस दिन होगी रिलीज  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी करने जा रहे हैं अपना बॉलीवुड डेब्यू।
  • फिल्म तड़प के साथ अहान शेट्टी करेंगे अपना बॉलीवुड डेब्यू।
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ आएंगे नजर।

Suniel Shetty son Ahan Shetty Bollywood Debut: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अब अपने बॉलीवुड करियर का आगाज करेंगे। हाल ही में यह खबर सामने आई है कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच, अब अहान शेट्टी की फिल्म से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। खबरों के मुताबिक अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' इस साल के अंत तक रिलीज की जाएगी। कहा जा रहा है यह फिल्म तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है जिसमें अहान शेट्टी के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। 

इस दिन की रिलीज की जाएगी अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प 

अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म और तारा सुतारिया की आने वाली फिल्म तड़प की एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। यह फिल्म इस साल 3 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तेलुगू फिल्म RX100 की हिंदी रिमेक है। मिलन लूथरिया द्वारा अभिनीत यह फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। जो फॉक्स स्टार स्टूडियोज के अंडर प्रोड्यूस की गई है। ‌जब से इस फिल्म की रिलीज डेट की खबर सामने आई है तब से दर्शक अहान शेट्टी का बॉलीवुड डेब्यू देखने के लिए बेकरार हैं। 

अहान शेट्टी कर रहे थे फिल्म के लिए कड़ी मेहनत

जब से अहान शेट्टी ने अपनी डेब्यू फिल्म तड़प साइन की थी तब से वह इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पिछले कुछ समय में अहान शेट्टी की कई फोटोज और वीडियोज सामने आई हैं जिसमें वह अपने रोल में फिट होने के लिए एक्सरसाइज, वर्कआउट और अन्य तैयारियां करते हुए नजर आ रहे थे। इस फिल्म के ऊपर बात करते हुए तारा सुतारिया ने यह बयां किया था कि, इस फिल्म में उनका एक नया रूप नजर आने वाला है। इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अक्षय कुमार और अजय देवगन ने भी अहान शेट्टी को बधाइयां दी थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर