सनी लियोनी बनीं Maserati की मालकिन, करोड़ों की कार खरीद डेनियल वेबर को कराई फर्स्ट ड्राइव

Sunny Leone Maserati: सनी लियोनी के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी गाड़ी जुड़ गई है। एक्ट्रेस ने हाल ही में नई मासेराती खरीदी है...

Sunny Leone Daniel Weber Buy Maserati Car Which Cost in crores
सनी लियोनी। 
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी की नई फोटोज का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है।
  • सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं सनी ने अब अपनी नई कार की फोटो शेयर की है।
  • हाल ही में सनी लियोनी के कलेक्शन में एक और लग्जरी गाड़ी जुड़ गई है। 

बॉलीवुड स्‍टार सनी ल‍ियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब छाए रहते हैं। फैंस को भी सनी लियोनी की नई फोटोज का बेसब्री से इंतजार रहता है। अब एक नई तस्‍वीर के जरिए सनी लियोनी ने अपने फैन्स के साथ नई कार लेने की खुशखबरी शेयर की है। सनी लियोनी ने हाल ही में अपनी नई कार की फोटो शेयर कर बताया है कि उनके कलेक्शन में एक और लग्जरी गाड़ी जुड़ गई है। 

पर क्या आप जानते हैं इसबार सनी लियोनी ने कौन सी नई कार खरीदी है? नहीं... तो चलिए हम आपको बताते हैं कि सनी लियोनी अब मासेराती की मालकिन बन गई हैं। अभिनेत्री सनी लियोनी ने एक वाइट कलर की चमचमाती मासेराती ली है। सनी पति डेनियल वेबर के साथ खुद शोरूम जाकर नई कार लाई हैं। इतना ही नहीं सनी लियोनी सबसे पहले पति डेनियल को ही नई कार में लॉन्ग ड्राइव पर लेकर गई हैं। 


नई कार खरीदने पर सनी लियोनी के फैन्स और सेलिब्रिटीज भी उनको ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। सनी लियोनी ने Maserati Ghibli ली है जिसकी कीमत 1.35 - 1.52 करोड़ रुपए(इंडिया में) है। सनी ने फर्स्ट ड्राइव के वीडियोज भी शेयर किए हैं। 

सनी लियोनी इन दिनों लॉस एंजिलिस में हैं। पति डेनियल वेबर, बेटी निशा कौर वेबर, ट्विन्स नोह-असहर के साथ सनी अपने लॉस एंजिलिस वाले घर में रह रही हैं। कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच सनी लियोनी कुछ टाइम पहले ही मुंबई छोड़कर लॉस एंजिलिस चली गई थीं। जल्‍द ही  सनी भारत लौटने वाली हैं।

इन फिल्मों में नजर आ चुकीं सनी लियोनी
जिस्म 2 से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी ने उसके बाद कई फिल्में की। जिस्म 2 के बाद सनी एकता कपूर की रागिनी एमएमएस 2, लीला एक पहेली, हेट स्टोरी 2, जैकपॉट, बलविंदर सिंह फेमस हो गया, शूटआउट एट वडाला, वन नाइट स्टैंड, रईस, सिंह इज ब्लिंग जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर