Sunny Leone Christmas: सनी लियोनी ने इस अंदाज में मनाया क्रिसमस, पति डेनियल संग किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Sunny Leone Christmas: सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ इट्स कोल्ड आउटसाइड सॉन्ग पर डांस करते हुए खुशी जाहिर करती दिख रही हैं। देखें क्रिसमस सेलिब्रेशन वीडियो...

Sunny Leone Daniel Weber Christmas dance video
सनी लियोनी। 
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी ने अपने फैन्स को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
  • एक्ट्रेस सनी ने एक वीडियो शेयर किया है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 
  • सनी पति डेनियल वेबर के साथ क्रिसमस चीयर करती दिख रही हैं।

सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपने परिवार से जुड़ी बातें और फैन्स से चर्चा पोस्ट के जरिए करती हैं। अब हाल ही में सनी लियोनी ने अपने फैन्स को क्रिसमस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। इसके लिए एक्ट्रेस सनी ने एक वीडियो शेयर किया है। जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

इस वीडियो में सनी(Sunny Leone) पति डेनियल वेबर के साथ क्रिसमस चीयर करती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम वीडियो में सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ इट्स कोल्ड आउटसाइड सॉन्ग पर डांस करते हुए खुशी जाहिर करती दिख रही हैं। वहीं बैकग्रांड में क्रिसमस का डेकोरेशन नजर आ रहा है और कपल डांस करता दिख रहा है। 

सनी लियोनी वीडियो में लाल रंग की पैंट और ग्रीन कलर का टॉप पहने दिख रही हैं। इस लुक को सनी ने हेयरबैंड के साथ पूरा रिया है। वहीं डेनियल को लाल रंग की कैज़ुअल टीशर्ट और सफेद प्रिंटेड पजामा में सेंटा कैप लगाए दिख रहा है। अभिनेत्री सनी लियोनी ने वीडियो पोस्ट कर इसका कैप्शन मैरी क्रिसमस दिया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone)

इस साल क्रिसमस ट्री सजाने और अपने बच्चों को उनका पसंदीदा तोहफा देने के अलावा भी सनी के लिए क्रिसमस खास रहा। क्रिसमस पर सनी ने अपनी पांच साल की बेटी निशा कौर वीबर संग एक खास प्रोजेक्ट पर काम किया। सनी ने बताया, 'निशा अब पांच साल की हो गई है और मुझे लगा कि उसे यह समझाने का सही समय है कि क्रिसमस का मतलब क्या है। मैं नहीं चाहती थी कि वो यह सीखे कि त्योहार का मतलब गिफ्ट लेना होता है। तो मैंने उसे सेंट निकोलस की कहानी सुनाई और उसका प्रोजेक्ट भी उनकी शिक्षाओं पर आधारित है।'


वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोन जल्द अनामिका में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग के पहले दिन की कुछ तस्वीरें सनी लियोनी ने शेयर की थी। सनी लियोनी एक वाइट शॉर्ट ड्रेस, डेनिम जैकेट पहने क्लैपबोर्ड लिए दिखी थीं। अनामिका के लिए विक्रम भट्ट के साथ सनी लियोनी ने हाथ मिलाया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर