Sunny Leone Dance Video: बोल्ड अंदाज भूल मस्ती में भांगड़ा करती नजर आईं सनी लियोनी, वायरल हुआ ये डांस वीडियो

Sunny Leone Video: भांगड़ा करचे हुए सनी लियोनी ने शेयर किया अपना वीडियो। सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का ये डांस।

Sunny Leone
Sunny Leone  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भांगड़ा करते हुए सनी लियोनी ने शेयर किया अपना वीडियो
  • सनी लियोनी ने अपना ये डांस वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है
  • सनी का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोने इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अलग- अलग तरीके अपनाकर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। सनी इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रही हैं और इसके साथ ही उन्होंने लॉकडाउन में अपने लाइव शो #LockedUpWithSunny भी शुरू किया है। इसमें सनी दूसरे सेलेब्स के साथ डांस परफॉर्म करती हैं और मजेदार टास्क करती हैं।

इस शो के तहत अब सनी ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो और एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि सनी डांस करते वक्त अपने पंजाबी स्टाइल को नहीं भूलती, वीडियो में सनी को भांगड़ा करते देखा जा सकता है। सनी का यह वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

मालूम हो कि बीते दिनों सनी ने एक्ट्रेस डेजी शाह के साथ भी यह टास्क पूरा किया था और सोशल मीडिया पर दो वीडियो शेयर की थी।डेजी से पहले सनी ने यह टास्क बिग बॉस 9 में नजर आईं एक्ट्रेस व मॉडल मंदना करीमी के साथ भी ये डांस किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

शेयर करती है बिकिनी तस्वीरें

इसके अलावा सनी इन दिनों सोशल मीडिया पर 12 डेज ऑफ समर (गर्मियों के 12 दिन) नाम से एक सीरीज चला रही हैं जिसके तहत वो अपनी बिकिनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। इसके तहत वो अब तक अपनी कई फोटोज पोस्ट कर चुकी हैं जो कि उनके फैंस को बहुत पसंद आती हैं। एक्ट्रेस की ये सभी फोटोज सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने खींची हैं।

बता दें कि सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इन दिनों वो घर पर ही हैं तो उनके पास समय की कोई कमी नहीं है तो वो अलग- अलग एक्टिविटीज के जरिए फैंस से जुड़ी हुईं हैं। इंस्टाग्राम पर सनी के 33.9 मिलियन यानी करीब 4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर