Sunny Leone-Daniel Weber की शादी को 10 साल हुए पूरे, खास मौके पर पति ने गिफ्ट में दिया कीमती हीरों का हार

Sunny Leone diamond necklace Gift: सनी लियोनी और डेनियल वेबर की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं। कपल पिछले 13 सालों से एक साथ हैं और दोनों के तीन बच्चे हैं...

Sunny Leone husband Daniel Weber gifts Expensive diamond necklace on 10th wedding anniversary
सनी लियोनी और डेनियल वेबर। 
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं।
  • एनिवर्सरी के खास मौके पर सनी को सबसे खूबसूरत सरप्राइज गिफ्ट मिला।
  • सनी को एक बेहद एक्सपेनसिव हीरे का हार मिला है। 

बॉलीवुड डीवा सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं। वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर सनी को सबसे खूबसूरत सरप्राइज गिफ्ट मिला। सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में डेनियल वेबर द्वारा दिए गिफ्ट की एक झलक दिखाई है। क्या आप जानते हैं सनी लियोनी को गिफ्ट में क्या मिला है? तो चलिए हम बताते हैं सनी लियोनी को वेडिंग एनिवर्सरी पर एक बेहद एक्सपेनसिव हीरे का हार मिला है। 

जी हां, सनी लियोनी को पति डेनियल वेबर ने वेडिंग एनिवर्सरी पर एक खूबसूरत डायमंड नेकलेस दिया है। सनी ने ये खूबसूरत नेकलेस पहनकर एक वीडियो शेयर करते हुए पति डेनियन के लिए एक धन्यवाद नोट लिखा है। 

सनी लियोनी ने लिखा, 'हमारी सालगिरह पर मुझे हीरों का तोहफा देने के लिए डेनियल वेबर आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। ये एक सच में सपना है!! शादी के 10 साल और हमारी जिंदगी के 13 साल एक साथ बिताना! कभी किसी ने नहीं सोचा होगा कि एक साथ जिंदगी बिताने का वो वादा और बातचीत हमें साथ में जीवन में यहां तक ले आएगी, जहां हम आज हैं! लव यू।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone)

सनी लियोनी में गिफ्ट वीडियो से पहले दिन में डेनियल वेबर के साथ अपनी 10वीं शादी की सालगिरह पर एक तस्वीर भी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, 'मैं जिस आदमी से प्यार करती हूं, उसे 10वीं सालगिरह मुबारक हो! मैं प्रार्थना करती हूं कि हम इस जीवन को हमारे मरने के दिनों तक साथ निभाएं। आप मेरी ताकत और मेरे हीरो हैं! लव यू बेबी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunnyleone)

सनी लियोनी और डेनियल वेबर पिछले 13 सालों से एक साथ हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं। उन्होंने लातूर की एक बेटी को गोद लिया था और उसका नाम निशा कौर वेबर है। बाद में कपल सरोगेसी से जुड़वां बेटों नूह और अशहर के पेरेंट्स बने। कपल ने हाल ही में एक पार्टी की थी और अपने जुड़वां बच्चों का तीसरा जन्मदिन मनाया था। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी फिलहाल में रियलिटी शो एमटीवी स्प्लिट्सविला में बिजी हैं। इसके अलावा उनके पास विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित वेब शो अनामिका भी पाइनपाइन में है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर