Video: किचन में चाकू से 'कटी' सनी लियोनी की उंगली! 'खून' देखकर घबरा गए पति डेनियल वेबर

Sunny Leone Viral Video: सनी लियोनी सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करती हैं। अब सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ एक ऐसा मजाक किया जिससे वह पूरी तरह से घबरा गए हैं। यहां पर देखें Video...

Sunny Leone
Sunny Leone 
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
  • सनी लियोनी ने इस वीडियो में पति डेनियल के साथ एक नया प्रैंक किया है
  • सनी लियोनी के इस प्रैंक से उनके पति डेनियल वेबर काफी डर गए हैं।

मुंबई. सनी लियोनी सोशल मीडिया पर अपने पति डेनियल वेबर के साथ कई फनी वीडियोज पोस्ट करती हैं। अब सनी ने पति डेनियल के साथ एक नया प्रैंक किया है। इसके कारण उनके पति डेनियल वेबर काफी घबरा गए हैं। 

सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में सनी लियोनी ने डेनियल वेबर को ऐसा दिखाने की कोशिश कर रही है, जैसे किचन में काम करते हुए उनकी उंगली कट गई है। 

सनी लियोनी टेप की मदद से अपनी उंगली पीछे की ओर चिपकाती हैं। इसके बाद वह लाल रंग के वॉटर कलर को केले के छिलके पर गिराती हैं। वह इसे अपनी उंगली पर भी लगाती हैं। ऐसा लगता है कि उनकी उंगली सच में कट गई है। सनी के दूसरे हाथ में चाकू होता हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
This ain’t no cooking video!!!! Haha @dirrty99 got pranked and served!! A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

घबरा जाते हैं डेनियल
सनी चिल्लाते हुए अपने पति डेनियल को आवाज लगाती हैं। सनी की चिल्लानी की आवाज सुन डेनियल दौड़े-दौड़े चले आते हैं। डेनियल जैसे ही सनी की कटी हुई उंगल देखते हैं तो बुरी तरह घबरा जाते हैं। 

डेनियल वेबर सनी लियोनी को तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए कहते हैं। डेनियल को घबराते हुए देखकर सनी लियोनी हंसने लगती हैं। सनी को हंसते हुए डेनियल समझ जाते हैं कि उन्होंने एक प्रैंक किया है। 

डेनियल वेबर ने पोस्ट किया था वीडियो 
सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में वो सनी की तारीफ करते सुनाई दे रहे हैं। एक तरफ वो बोल रहे हैं कि सनी दिनभर बहुत खूबसूरत दिखती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Hmmm...just saw this! Tomorrow I will show you what @dirrty99 is really doing all day! REVENGE!! It’s on! A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

डेनियल वेबर प्लकार्ड में बताया कि सनी पूरा दिन सोती हैं, उनका बनाया हुआ खाना बहुत खराब होता है, वो आलसी हैं और पूरा दिन पजामा में घूमती हैं। डेनियल ने यह भी बताया कि वो सारा दिन सेल्फी लेती हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर