5 साल की बेटी निशा संग इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं सनी लियोनी, एक्ट्रेस ने बताया- बेटी को पसंद आया आइडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इस क्रिसमस अपनी पांच साल की बेटी निशा कौर वीबर को खास सीख देना चाहती हैं और यही कारण है कि वो उनके साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं।

Sunny Leone with Daughter Nisha Kaur Weber
Sunny Leone with Daughter Nisha Kaur Weber  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सनी लियोनी 5 साल की बेटी निशा कौर वीबर संग खास प्रोजेक्ट पर कर रही है काम।
  • सनी ने बताया कि यह आइडिया निशा को पसंद आया।
  • सनी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट क्रिसमस से जुड़ा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी पिछले कुछ समय से लॉस एंजेलिस में थीं, जहां उन्होंने अपने तीनों बच्चों और फैमिली के संग समय बिताया, लेकिन अब वो भारत लौट आई हैं। सनी अब अपने परिवार के साथ मुंबई में ही क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगी। 

इस साल खास होगा क्रिसमस

इस साल क्रिसमस ट्री सजाने और अपने बच्चों को उनका पसंदीदा तोहफा देने के अलावा भी सनी बहुत कुछ करने वाली हैं। इस साल क्रिसमस पर सनी अपनी पांच साल की बेटी निशा कौर वीबर संग एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। इस बारे में बात करते हुए सनी ने ईटाइस को बताया, 'निशा अब पांच साल की हो गई है और मुझे लगा कि उसे यह समझाने का सही समय है कि क्रिसमस का मतलब क्या है। मैं नहीं चाहती थी कि वो यह सीखे कि त्योहार का मतलब गिफ्ट लेना होता है। तो मैंने उसे सेंट निकोलस की कहानी सुनाई और उसका प्रोजेक्ट भी उनकी शिक्षाओं पर आधारित है।'

बेटी को देना चाहती हैं ये सीख

इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सनी ने कहा, 'सेंट निकोलस वो हैं जिन्होंने उन लोगों को तोहफे दिए, जिन्हें शायद कभी तोहफे नहीं मिले थे। मैंने निशा से कहा कि वो सोचे कि किसके लिए क्या करना चाहती है और बदले में किसी थैंक्यू की उम्मीद किए बिना। यही सेंट निकोलस ने किया था। उसने अच्छी तरह इस आइडिया का जवाब दिया। अपनी उम्र के हिसाब से वो बहुत मैच्योर है। उसे अन्य लोगों के प्रति उदारता सिखाने का समय आ गया था और इससे बेहतर समय क्या होगा।'

सनी लियोनी के हैं तीन बच्चे

बता दें कि सनी लियोनी ने साल 2011 में डेनियल वीबर से शादी की थी और दोनों के तीन बच्चे हैं एक बेटी निशा कौर वीबर और दो जुड़वां बेटे अशर और नोह। साल 2017 में निशा जब 21 महीने की थीं तब सनी और डेनियल वीबर ने उन्हें महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था। इसके बाद 4 मार्च 2018 को सनी सरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बेटों की मां बनीं। वो अक्सर अपने तीनों बच्चों के साथ समय बिताती हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर