बालिका वधु की 'दादीसा' सुरेखा सिकरी की तबीयत में आ रहा सुधार, जल्द आ सकती हैं ICU से बाहर

सुरेखा सिकरी तबीयत: बालिका वधु की दादीसा सुरेखा सिकरी को स्ट्रोक आया था। इसके बाद से ही वह आसीयू में भर्ती हैं। अब वेट्रन एक्ट्रेस की तबीयत में सुधार आ रहा है। उन्हें जल्द ही आईसीयू से बाहर लाया जा सकता है।

Surekha Sikri
Surekha Sikri 
मुख्य बातें
  • बालिका वधु की दादीसा यानी सुरेखा सिकरी स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।
  • सुरेखा सिकरी की तबीयत में सुधार आ रहा है।
  • एक्ट्रेस को जल्द ही आईसीयू से शिफ्ट किया जा सकता है।

मुंबई. नेशनल अवॉर्ड जीत चुकीं एक्ट्रेस सुरेखा सिकरी ब्रेन स्ट्रोक के बाद से आईसीयू में भर्ती हैं। हालांकि, अब उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही आईसीयू से निकालकर जनरल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। 

Spotboye से बातचीत में सुरेखा सिकरी के मैनेजर ने बताया कि- 'आज वह अच्छा महसूस कर रही हैं। शायद उन्हें जल्द ही कमरे में शिफ्ट कर दिया जाएगा। अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक उनके फेफड़ों की हालत नाजुक है।' 

अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक- 'स्ट्रोक के कारण थक्का जम गया था। इसे दवाओं के जरिए हटा दिया गया है।' इससे पहले डॉक्टर ने  कहा था कि- ''खून को पतला होने में थोड़ा समय लगेगा। सुरेखा बात तो कर रही हैं लेकिन एक समय में केवल एक ही शब्द बोल पा रही हैं।'

Surekha Sikri
पहले भी आ चुका है स्ट्रोक 
आपको बता दें कि सुरेखा सिकरी को इससे पहले भी साल 2018 में ब्रेन स्ट्रोक आ चुका है। इसके चलते सुरेखा को पैरालिसिस हो गया था। वो ठीक तो हो गईं लेकिन ज्यादा काम नहीं कर पाई। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेखा सीकरी का एक महीने का दवाईयों का खर्च 2 लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं, कोरोना वायरस के कारण 65 साल से अधिक उम्र के एक्टर्स पर पाबंदी लगा दी गई थी। उस वक्त भी सुरेखा सिकरी ने नाराजगी जाहिर की थी। 

Surekha Sikri

वायरल हुआ था वीडियो 
सुरेखा सिकरी का पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह व्हीलचेयर में बैठकर डांस कर रही हैं। ये वीडियो पुराना है, जिसमें  सुरेखा सीकरी डांस करते हुए काफी मजेदार एक्सप्रेशन दे रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी सिंगर जस्सी गिल का गाना औकात प्ले हो रहा है। जिसपर सुरेखा सीकरी थिरक रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Love you too my cutie pie Meri #surekhasikri ji #Aukaat A post shared by Jassie Gill (@jassie.gill) on

आपको बता दें कि सुरेखा सीकरी ने तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) में अपनी भूमिकाओं के लिए तीन बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड जीता है। उन्होंने टीवी सीरियल बालिका वधु में दादीसा का किरदार निभाया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर