Disha Salian Sushant Singh Ex-Manager: 14वें माले से कूदकर सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा ने दी जान

Celebrity Manager Disha Salian Commits Suicide: सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सलियन बॉयफ्रेंड रोहन राय और कुछ दोस्तों संग डिनर कर रही थीं। तभी वो अचानक विंडो से जाकर नीचे कूद गईं....

Sushant Singh Former Manager Disha Salian Commits Suicide
दिशा सलियन ने की आत्महत्या।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा की एक्स मैनेजर की डेथ हो गई है।
  • जानकारी के मुताबिक मैनेजर रहीं दिशा सलियन ने सुसाइड कर ली है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी अब एक और दुखद खबर सामने आ गई है। खबर है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा की एक्स मैनेजर रहीं दिशा सलियन की डेथ हो गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक दिशा सलियन ने सुसाइड कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सलियन ने मुंबई के मलाड स्थित एक बिल्डिंग के कूद कर अपनी जान दे दी। 
बताया जा रहा है कि मैनेजर दिशा सलियन अपने बॉयफ्रेंड रोहन राय और कुछ दोस्तों के साथ डिनर कर रही थीं। तभी वो अचानक विंडो की तरफ जाने लगीं और 14वें फ्लोर से कूदकर उन्होंने अपनी जान दे दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@disha265 on

पुलिस ने दर्ज किया केस
सुशांत सिंह राजपूत और वरुण शर्मा का साल संभालने के अलावा दिशा ने पहले भारती सिंह के साथ भी काम किया है। कथित तौर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस की छानबीन शुरू कर दी है। अभी दिशा के माता-पिता का बयान दर्ज नहीं किया गया है। साथ ही दिशा सलियन के बॉयफ्रेंड रोहन का बयान भी जल्द ही दर्ज किया जाएगा। बता दें, एंटरटेनमेंट जगत से लगातार आत्महत्या के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इससे पहले, क्राइम पेट्रोल अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने भी इंदौर में अपने घर पर सुसाइड कर ली थी। वहीं कुछ टाइम पहले टीवी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने भी आत्महत्या की थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
@disha265 on

दिग्गज हस्तियों संग काम कर चुकीं दिशा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा सलियन एक साल से अधिक समय तक वरुण शर्मा की मैनेजर रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह बंटी सजदेह की सेलिब्रिटी एडवाइजर कंपनी के लिए काम कर रही थीं। इसी बीच दिशा ने कॉमेडियन भारती सिंह और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी कई दिग्गज हस्तियों के लिए भी काम किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर