Sushant Singh Rajput के साथ थीं गर्लफ्रेंड Rhea Chakraborty! एक दिन पहले वापस भेज दिया था घर?

Sushant Singh Rajput Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पुलिस जांच में जुट गई हैं। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड लंबे वक्त तक उनके साथ थीं। एक दिन पहले ही सुशांत ने उन्हें वापस भेजा।

Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty
Sushant Singh Rajput, Rhea Chakraborty 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती चर्चा में हैं।
  • सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पिछले काफी वक्त से डेट कर रहे थे।
  • रिया चक्रवर्ती एक दिन पहले तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ थीं।

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। रिपोर्ट्स में कयास लगाए जा रहे हैं कि 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत पिछले कुछ वक्त से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। हालांकि, उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती कुछ दिनों से उनके साथ थीं। 

सूत्रों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती पिछले कुछ दिनों से सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहीं थीं। हालांकि, कल रात ही उन्होंने रिया को उनके घर वापस भेजा। रिया के इंस्टाग्राम पोस्ट ने भी सबका ध्यान खींचा है। 

सुशांत की मौत से आधे घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की थी। रिया ने हाल ही में सुशांत के साथ रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर रेहा ने कहा था, 'वो क्यूट है लेकिन मैं नहीं जानती कि वो मेरा बारे में क्या सोचते हैं।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
I really miss shooting ! Ok bye #rheality A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty) on

पुलिस ने शुरू की जांच 
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुशांत सिंह का ड्यूप्लेक्स बांद्र माउंट ब्लैंक अपार्टमैंट के छठे फ्लोर पर स्थित था। ड्यूप्लेक्स फ्लैट में नीचे फ्लोर पर एक हॉल था। वहीं, ऊपर के फ्लोर में तीन बेडरूम थे। उनके घर से को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

सुशांत ने आधी रात को अपने दोस्त महेश कृष्ण शेट्टी को फोन किया था। ये कॉल उन्होंने आधी रात को किया लेकिन, महेश ने फोन नहीं उठाया था। अब पुलिस महेश का भी बयान दर्ज करेगी।

पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचा शव 
सुशांत की बॉडी पोस्ट मॉर्टम के लिए मुंबई के कूपर स्थित भाभा अस्पताल में पहुंच गई है। वहीं, उनके निधन के बाद उनके पटना स्थित पैतृक घर में लोग जमा हो गए हैं। पुलिस सुशांत की मेडिकल हिस्ट्री भी खंगाल रही है।

सुशांत सिंह राजपूत के पब्लिसिस्ट ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पब्लिसिस्ट ने लिखा- 'हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। हम उनके फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि उन्हें अपनी दुआओं में रखें। इसके अलावा दुख की घड़ी में प्राइवेसी का भी ध्यान रखें।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर