सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड पर एकता कपूर को लगा झटका, लिखा - एक हफ्ते पहले तक सब ठीक था

Ekta kapoor on Sushant Singh Rajput Suicide: सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर हर कोई शॉक्ड है। एकता कपूर भी हैरान हैं और उन्‍होंने लिखा है - एक हफ्ते में सब बदल गया।

Ekta Kapoor, Sushant Singh Rajput
Ekta Kapoor, Sushant Singh Rajput 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की मौत से हर कोई सन्न है।
  • एकता कपूर ने सुशांत का एक हफ्ता पुराना पोस्ट शेयर किया है।
  • एकता ने पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे सुशांत को उन्होंने चांस दिया।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या से बी टाउन से लेकर टीवी इंडस्ट्री सन्न है। सुशांत सिंह राजपूत को ब्रेक देने वालीं प्रोड्यूसर एकता कपूर ने उनके निधन पर दुख जताया है। एकता ने एक एक हफ्ते पहले का अपना पोस्ट शेयर किया है ज‍िस पर सुशांत ने कमेंट क‍िया था। इसी पर एकता ने लिखा है क‍ि कैसे एक हफ्ते में ही सब कुछ बदल गया। सुशांत ये तुमने ठीक नहीं क‍िया। 

देखें एकता कपूर का सुशांत सिंह राजपूत के ल‍िए पोस्‍ट

एकता कपूर ने हफ्ते भर पहले अपने पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस पर उन्होंने लिखा- 'हम टॉप 50 में से 35 स्लॉट पर थे। इसके बाद हम टॉप 50 से बाहर हो गए थे। जी टीवी ने हमें इस शो के जरिए चांस दिया था, जो साउथ के सीरियल तिरुमतिसेलवम का रीमेक था।'

एकता ने आगे लिखा- 'मैं उस लड़के को बतौर लीड एक्टर कास्ट करना चाहती थी जो हमारे दूसरे शो में सेकंड लीड था। जी की क्रिएटिव टीम उसे न लेने पर अड़े हुए थे, लेकिन हमने उन्हें मना लिया था कि इसकी स्माइल लाखों लोगों का दिल जीत लेगी। बाकी जो हुआ वह इतिहास है।'

सुशांत राजपूत ने किया था कमेंट 
सुशांत सिंह राजपूत ने एकता कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था- 'मैम मैं हमेशा आपका आभारी रहूंगा। इसके जवाब में एकता ने लिखा- सुशी लव यू। पोस्ट के स्क्रीनशॉट के साथ एकता लिखती हैं- ये सही नहीं किया सुशी। एक हफ्ता सब बदल गया।'

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में टीवी सीरियल किस देश में है मेरा दिल से की थी। उन्हें पहचान जी टीवी के शो पवित्र रिश्ता से मिली थी। सुशांत सिंह राजपूत नादिरा बब्बर के साथ मिलकर थिएटर करने लगे। एकता कपूर की नजर उन पर पड़ी। इसी दौरान एकता कपूर ने उन्हें अपने टीवी सीरियल में रोल दे दिया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Not fair sushi ! One week everything changed ! Not fair my baby! A post shared by Erkrek (@ektarkapoor) on


एंबुलेंस पहुंची घर
सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या की वजह डिप्रेशन बताया जा रहा है। वहीं, उनकी बॉडी का पोस्टमॉर्टम करने के लिए एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई है। वहीं, सोशल मीडिया पर बी टाउन सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि 34 साल के सुशांत सिंह अब इस दुनिया में नहीं है। सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि दे रहे सेलेब्स को भी सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर पर सिर्फ एक सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर तुमको आत्महत्या क्यों की?  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर