सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे, कृति सेनन- श्रद्धा कपूर भी आईं नजर

Sushant Singh Rajput Funeral: सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। देखें ये तस्वीरें।

Sushant Singh Rajput Funeral
Sushant Singh Rajput Funeral  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • मुंबई के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई बॉलीवुड सितारे
  • कृति सेनन और श्रद्धा कपूर समेत पहुंचे कई सितारे
  • 14 जून को सुशांत ने अपने घर में फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

बॉलीवुड के टैलेंटेड कलाकारों में से एक सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया और कोई भी यह नहीं समझ पा रहा है कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया।

अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सितारे

सुशांत के निधन के बाद आज (15 जून ) उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। जहां उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कई सेलेब्स भी पहुंचे। उनके परिवार के अलावा यहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन, विवेक ओबेरॉय, श्रद्धा कपूर, रणदीप हुड्डा, निर्देशक अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा यादव व कांग्रेस नेता संजय निरुपम सुशांत के अंतिम संस्‍कार में शामिल हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

सुशांत संग काम कर चुकी हैं कृति- श्रद्धा

कृति ने साल 2017 में सुशांत के साथ काम किया था। दोनों फिल्म राब्ता में साथ काम किया था। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और इस दौरान दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए थे। वहीं श्रद्धा की बात करें तो पिछले साल रिलीज हुई फिल्म छिछोरे में उन्होंने सुशांत की पत्नी का रोल निभाया था। इस फिल्म को और दोनों के काम को पसंद किया गया था।

मालूम हो कि 34 साल के सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया था। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे जिसका इलाज चल रहा था। उनके घर से इसके पर्चे और दवाईंयां भी मिलीं।

बता दें कि सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काय पो छे से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो शुद्ध देशी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, केदारनाथ, सोनचिड़िया और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर