बचपन में बिजली चले जाने पर घर में भजन गाते थे सुशांत सिंह राजपूत, बहन श्वेता ने शेयर किया वीडियो

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो भजन गाते नजर आ रहे हैं।

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया एक्टर का एक वीडियो
  • वीडियो में भजन गाते नजर आए सुशांत सिंह राजपूत
  • श्वेता ने बताया कि बचपन में बिजली चले जाने पर परिवार गाता था भजन

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को चार महीने से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन फैंस उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। सुशांत के पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उनसे जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। 

अब श्वेता ने सुशांत का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वो घर में बैठकर माइक पर भजन गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत 'श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी' गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर श्वेता ने बताया, 'बचपन में जब भी हमारे घर में बिजली नहीं होती थी, हमारे परिवार के सभी सदस्य म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट लेकर बैठते थे और भक्ति में डूबे हुए भजन गाते थे और हमारी आंखों से आंसू बहते थे। भाई का यह वीडियो मुझे उस समय की याद दिलाता है।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shweta Singh kirti (SSK) (@shwetasinghkirti) on

सुशांत का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। सुशांत के फैंस का कहना है कि वो कभी उनसे नहीं मिले लेकिन फिर भी ना जाने क्यों उनके जाने के गम को वो भुला नहीं पा रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि सुशांत को न्याय जरूर मिलेगा। मालूम हो कि हाल ही में सुशांत के निधन को चार महीने हुए हैं। 

श्वेता ने डिएक्टिवेट कर दिए थे सोशल मीडिया अकाउंट

मालूम हो कि कल यानी 14 अक्टूबर को श्‍वेता सिंह कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट Deactivate कर दिए थे। बिना कोई कारण बताए श्‍वेता सिंह कीर्ति द्वारा उठाए गए इस कदम से सब हैरान थे। हालांकि कुछ घंटे बाद ही श्‍वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर वापस आ गईं और अकाउंट Deactivate करने का कारण बताया। श्वेता ने बताया कि उनके ट्विटर अकाउंट पर कोई बार- बार अवैध तरीके से लॉग इन करने की कोशिश कर रहा था, लिहाजा उन्होंने अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था।

बता दें कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिछले चार महीने से इस केस की जांच चल रही है। पहले मुंबई पुलिस केस की जांच कर रही थी लेकिन कुछ समय बाद परिवार की मांग पर यह केस सीबीआई को सौंप दिया था। अब सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर