सुशांत की बहन ने शेयर किया उनका अनदेखा वीडियो, एक्टर को मस्ती भरा ये अंदाज देख आप भी हो जाएंगे भावुक

Sushant Unseen Video: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने उनका एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गिटार बजाते, फोटोग्राफी करते और गेम खेलते दिख रहे हैं। सुशांत का ये वीडियो उनके फैंस को भावुक कर रहा है।

Sushant Singh Rajput and his Sister Shweta
Sushant Singh Rajput and his Sister Shweta  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर किया अनदेखा वीडियो
  • वीडियो में मस्ती करते नजर आए सुशांत
  • सुशांत का ये वीडियो आपको भावुक कर देगा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब एक महीना होने वाला है लेकिन उनके फैंस अब तक यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि उन्होंने इस तरह से सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

सुशांत की बहन ने शेयर किया वीडियो

सुशांत के सुसाइड के बाद से ही उनके पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब अमेरिका में रह रही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत वो सभी काम करते दिख रहे हैं, जो करना उन्हें पसंद था। 3 मिनट 25 सेकंड का ये वीडियो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on

मस्ती करते दिखे सुशांत

इस वीडियो में सुशांत टेबल टेनिस खेलते, गिटार बजाते, मस्ती करते, लिखते, पढ़ते, वर्कआउट करते, बाइक चलाते, अपने डॉग के साथ खेलते और फोटोग्राफी करते दिख रहे हैं। सुशांत का यह वीडियो उनके फैंस को भावुक कर रहा है। इस वीडियो को पोस्ट कर उनकी बहन ने लिखा, 'ये बहुत क्यूट है। दुनिया में मेरा सबसे प्यारा बेबी जिसकी आंखों में सपने थे।'

डिप्रेशन में थे सुशांत

मालूम हो कि सुशांत के सुसाइड के बाद यह जानकारी सामने आई कि पिछले कुछ समय से वो डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। उनके सुसाइड की वजह को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि पिछले 6 महीने में उनके हाथ से करीब सात फिल्में चली गई थीं और वो बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर परेशान थे। सुशांत के पिता केके सिंह ने भी अपने बयान में यह कहा था कि सुशांत फिल्म इंडस्ट्री में बन रहे हालातों के चलते परेशान थे, हालांकि इसके लिए कौन जिम्मेदार है वो नहीं जानते।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर